बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ेंगे गायक व हीरो पवन सिंह!

Pawan Singh Election: भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह एक बार फिर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. 2024 में हुए लोकसभा के चुनाव में वो काराकाट सीट से निर्दलीय लड़े थे लेकिन हार गए थे. अब वे विधानसभा चुनाव में नजर आ सकते हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने यह ऐलान किया था कि वे बिहार विधानसभा का चुनाव जरूर लड़ेंगे. उनसे पूछा गया था कि बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ेंगे? इस पर पवन सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा था कि समय नजदीक आने दीजिए, सब कुछ पता चल जाएगा. अब इस पर बीजेपी की ओर से बयान आया है.

बुधवार (05 मार्च, 2025) को विधानसभा परिसर में बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल से सवाल किया गया कि पवन सिंह ने कहा है कि वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इस पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि भारत में किसी को कहीं से भी चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है. पार्टी टिकट देगी कि नहीं देगी यह भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करता है. 

पवन सिंह पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से वह गायक हैं तो पार्टी में आते हैं और पहले से भी थे तो उन्हें जरूर प्राथमिकता मिलेगी. पवन सिंह ने कई बार आरोप लगाया है कि बीजेपी के लोगों ने ही उन्हें हराया था. इस पर हरिभूषण ठाकुर बचौल ने सवालिया लहजे में कहा कि यह तो कहने की बात है. इतने लोग खड़े थे तो क्या बीजेपी के लोगों ने ही सबको हराया हैं? लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है अगर वह दिवालिया या मानसिक विक्षिप्त नहीं है.

राबड़ी देवी पर बचौल ने किया हमला

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर से सदन दिए गए बयान कि अगर नीतीश कुमार हमारे साथ आ जाते हैं तब उनकी तारीफ करेंगे. इस पर हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि उनको सत्ता का लार टपक रहा है. कहीं कुछ नहीं है. जेडीयू, जीतन राम मांझी की पार्टी, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी, चिराग पासवान, सभी लोग साथ हैं. बिहार में एनडीए चट्टानी एकता के साथ है. सत्ता के लोभी लोगों का लार टपक रहा है. उसका कोई दवा नहीं है.

बता दें कि बीते मंगलवार (04 मार्च, 2025) को जेडीयू के विधान पार्षद भगवान कुशवाहा जब बिहार विधान परिषद में भाषण दे रहे थे तो उन्होंने राबड़ी देवी से कहा कि सदन के अंदर ना सही सदन के बाहर आकर आप नीतीश कुमार के कामों की तारीफ कीजिए. इस पर राबड़ी देवी ने भगवान सिंह कुशवाहा को कहा बीजेपी का पहले साथ छोड़िए तब हम लोग साथ आएंगे.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *