मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 मार्च को शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

पटना

बिहार में सरकारी नौकरी की राह देख रहे हजारों युवाओं के लिए खुशखबरी है. बिहार सरकार ने TRE-3 परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को होली से पहले एक बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है. इस बड़े आयोजन से शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी. इसके साथ ही पीजीटी और गेस्ट टीचर के रिजल्ट और CTET 82 अंक को लेकर भी सरकार जल्द ही नई घोषणा कर सकती है.

9 मार्च को सौंपे जाएंगे TRE-3 के ज्वॉइनिंग लेटर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 मार्च को शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. इसको लेकर मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा, जिसमें करीब 10,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे. राज्य के बाकी 31 जिलों में भी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे. 

प्रदेशभर में होंगे समारोह

पटना में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद और नालंदा के अभ्यर्थी भाग लेंगे. वहीं, सरकार इस पूरी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है, ताकि नवनियुक्त शिक्षक अपनी सेवाएं शुरू कर सकें.

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *