नीतीश कुमार को दो बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया : तेजस्वी यादव

पटना

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस दावे पर पलटवार किया है, जिसमें नीतीश ने कहा था कि उन्होंने ही लालू प्रसाद यादव को (मुख्यमंत्री) बनाया था.

तेजस्वी ने कहा, “कल नीतीश कुमार का सदन में जो बयान था कि उन्होंने लालू जी को मुख्यमंत्री बनाया. नीतीश कुमार को यह पता होना चाहिए कि उनसे पहले ही हमारे पिता दो बार विधायक और एक बार सांसद बन चुके थे. यह सच्चाई है कि तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दो बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया.”

मंगलवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तीखी बहस हुई थी. इस दौरान नीतीश कुमार ने दावा किया कि उन्होंने ही लालू प्रसाद यादव को बनाया.

इस बहस के बाद आज पटना में एक रैली में तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है.

आरजेडी नेता तेजस्वी ने कहा, “रिटायरमेंट की उम्र क्या होती है? साठ साल. तो आपको 75 साल का मुख्यमंत्री चाहिए? कोई नई गाड़ी भी लेते हैं तो 15 साल के बाद पुरानी हो जाती है.”

तेजस्वी यादव ने कहा है कि सरकार भी ऐसी गाड़ी को चलाने की अनुमति नहीं देती है क्योंकि उससे प्रदूषण होता है.

तेजस्वी यादव ने कहा है, “अब समय आ गया है कि खटारा नहीं, नई गाड़ी से तेज़ रफ़्तार में बिहार को आगे लेकर जाना है.”

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *