नालंदा डीटीओ के खिलाफ लगभग 94 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज

नालंदा

बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने बड़ी कार्रवाई के तहत नालंदा जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) अनिल कुमार दास के पटना समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की गई है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छह सदस्यीय टीम ने बिहारशरीफ के अंबेर मोहल्ला स्थित डीटीओ के किराए के मकान पर छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में नकदी, आभूषण और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

सुबह सुबह हुई छापेमारी

एसवीयू की टीम सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच दो गाड़ियों से बिहारशरीफ स्थित डीटीओ अनिल कुमार दास के किराए के मकान पर पहुंची। मकान मालिक की ओर से दरवाजा खोले जाने के बाद टीम ने अंदर घुसकर कार्रवाई शुरू की। पिछले कई घंटों से टीम मकान के अंदर ही मौजूद है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और अन्य महंगे सामान मिले हैं, जिसे जब्त कर लिया गया है।

94 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने डीटीओ के खिलाफ लगभग 94 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच के बाद एसवीयू ने नालंदा और पटना में डीटीओ के ठिकानों पर छापेमारी की योजना बनाई। डीएसपी चंद्रभूषण सिंह के नेतृत्व में नालंदा में यह छापेमारी की जा रही है, जबकि पटना में भी उनके अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है।

भारी मात्रा में नकदी और दस्तावेज बरामद

सूत्रों के अनुसार, अब तक की छानबीन में अधिकारियों को डीटीओ के घर से भारी मात्रा में नकदी, आभूषण और कई अहम दस्तावेज मिले हैं। यह दस्तावेज भ्रष्टाचार से जुड़े हो सकते हैं और इनकी जांच की जा रही है। जब्त गहनों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है, जिससे अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

एसवीयू की कार्रवाई से परिवहन विभाग में हड़कंप

डीटीओ के खिलाफ जांच केवल नालंदा तक सीमित नहीं है। एसवीयू की टीम पटना स्थित उनके आवास पर भी कार्रवाई कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि जांच में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल, एसवीयू की टीम पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखते हुए साक्ष्यों को जुटाने में लगी हुई है।

डीटीओ के खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की जा रही है, और यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। एसवीयू की इस कार्रवाई से परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है।

Related Posts

बांका पुलिस लाइन में फूड प्वाइजन से 60 से 100 प्रशिक्षु सिपाही बीमार, अस्पताल में भर्ती

  अमित कुमार आनंद,   बांका आईजी विवेक कुमार एवं बांका डीएम नवदीप शुक्ला पहुंचे बांका सदर अस्पताल सभी बीमार प्रशिक्षु सिपाही के स्वास्थ का लिया जायजा अधिकारियों एवं डॉक्टरों को…

उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ‘बिहारी खनन योद्धा पुरस्कार’ का वितरण

72 लोगों को मिला “बिहारी खनन योद्धा पुरस्कार” का सम्मान संतोष राज पाण्डेय,पटना उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने आज अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *