छपरा में अवैध बालू का कारोबार,50 लाख CFT बालू जब्त

छपरा

छपरा मे बालू के अवैध कारोबार एवं परिवहन को लेकर जिला में लगभग 50 लाख घनफिट (सीएफटी) पीला बालू जप्त किया गया है। इस जप्त बालू का उपयोग विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के निर्माण में किया जायेगा। इसके लिये सभी तकनीकी कार्यकारी विभागों के कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट निदेश दिया गया। परियोजना का कार्य करने वाले संवेदक निर्धारित एसओआर दर पर जप्त बालू प्राप्त कर इसका उपयोग सुनिश्चित करेंगे।

सभी तकनीकी कार्यकारी विभागों को रॉयल्टी की राशि अविलंब जमा करनी होगी। अवैध कारोबार में जप्त बालू का उपयोग सभी तकनीकी कार्यकारी विभाग निर्धारित एसओआर पर सुनिश्चित करें। उक्त बातें जिलाधिकारी अमन समीर ने कही। वह आज खनन विभाग एवं विभिन्न तकनीकी कार्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

5 करोड़ रुपए की रॉयल्टी प्राप्त

    खनन विभाग को विभिन्न कार्यकारी तकनीकी विभागों द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली परियोजनाओं के माध्यम से रॉयल्टी की राशि प्राप्त होती है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सारण जिले के लिए 22 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित है। अद्यतन लगभग 5 करोड़ रुपए की रॉयल्टी प्राप्त हुई है।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को रॉयल्टी की राशि अविलंब जमा कराने का निदेश दिया।

   

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *