रघुनाथ पांडेय की आदम कद प्रतिमा का अनावरण शनिवार को बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय ने किया, मंत्री समेत कई गण्यमान लोग रहे मौजूद

मुज़फ़्फ़रपुर

आदरणीय रघुनाथ पांडेय के नाम से शहर ही नहीं बिहार का हर जन वाकिफ़ है. जिन्होंने उन्हें देखा है वो कहते है कि रघुनाथ बाबू सही मायनों में विकास पुरुष थे, और जिस विकसित मुजफ्फरपुर में हम जी रहे है उसके नीव में एक मजबूत पत्थर रघुनाथ पाण्डेय ने रखा था। 

मुजफ्फरपुर का श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल उन्ही के मेहनत का परिणाम है।  शहर में उन्होंने अनेकों विकास कार्य कराए लेकिन उन्हें शिलापट्ट पर अपना नाम लिखवाना नही पसंद था। रघुनाथ पांडेय ने कई राजनीतिक पदों को भी सुशोभित किया, वो शहर के विधायक और मेयर भी रहे।


आधुनिक मुजफ्फरपुर से निर्माता माने गए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व नगर के पूर्व विधायक स्वर्गीय रघुनाथ पांडेय की आदम कद प्रतिमा का अनावरण शनिवार को बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय ने किया। रघुनाथ पांडे मेमोरियल लॉ कॉलेज परिसर में स्थापित प्रतिमा का अनावरण करते हुए कुलपति ने कहा जो समाज अपने पुरखों का सम्मान करता है। निश्चय ही आने वाली पीढ़ी उन  पर अभिमान करता है। उन्होंने स्वर्गीय पांडे द्वारा मुजफ्फरपुर को शिक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए दिए गए योगदान पर चर्चा की और उन्हें महामानव करार दिया। उन्होंने कहा नगर के लोग स्वर्गीय रघुनाथ पांडे को नगर पिता कहा करते थे लेकिन यह चिंतनीय है की शहर क्षेत्र में कहीं भी उनकी प्रतिमा नहीं है ।वह सरकार से मांग करते हैं कि शहरी क्षेत्र में उनकी आदम का प्रतिमा स्थापित की जाए।

                          श्री दिनेश चंद्र राय, कुलपति

बता दे कि स्वर्गीय पांडेय के द्वारा शहर में एसकेएमसीएच, वैशाली मैनेजमेंट कॉलेज ,मुजफ्फरपुर होम्योपैथिक कॉलेज ,उमा कॉलेज की स्थापना की गई जो निश्चय है शहर के शैक्षणिक आत्मनिर्भरता में सहायक बनी और यहां के बच्चों को व्यावसायिक उच्च शिक्षा के माध्यम से अपना करियर बनाने में मदद मिला।

प्रतिमा अनावरण समारोह में बिहार सरकार के मंत्री समेत शहर के गण्यमान लोगों की जमघट दिखी तो रघुनाथ पाण्डेय अमर रहे से आकाश गूंजता रहा। इस मौके पर उनके पुत्र व बिहार के प्रसिद्ध उद्योगपति अमर नाथ पाण्डेय और उनकी पुत्रवधू व जनसुराज के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता विजय भी मौजूद रही। इस मौके पर अमर नाथ पाण्डेय ने कहा कि वक्त बड़ा बलवान होता है और वक्त ही सब कुछ कराता है।

अमर नाथ पाण्डेय प्रसिद्ध उद्योगपति

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *