‘सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, मुख्यमंत्री थका-हारा, दिव्यांग फिर रहा मारा-मारा : तेजस्वी

पटना

पटना में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिव्यांगों के अधिकारों और सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित राजद दिव्यांग प्रकोष्ठ सम्मेलन में उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनने पर दिव्यांगों के लिए अलग मंत्रालय और आयोग के गठन का वादा किया। उन्होंने बिहार और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले दो दशकों में दिव्यांगों की उपेक्षा की गई है।

दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने का ऐलान

तेजस्वी यादव ने दिव्यांगों के कल्याण के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस महंगाई के जमाने में 400 रुपये से कुछ नहीं होता है। इसलिए दिव्यांगजनों की पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा।

अस्पताल में दिव्यांगों के लिए होंगे विशेष बेड आरक्षित: तेजस्वी

इसके अलावा भी दिव्यांगों को अस्पतालों में विशेष सुविधा मिलेगी। तेजस्वी ने कहा कि हर अस्पताल में दिव्यांगों के लिए विशेष बेड आरक्षित किए जाएंगे। वहीं दिव्यांगों के लिए उच्च शिक्षा और तकनीकी कौशल विकास की विशेष व्यवस्था की जाएगी। राजद नेता ने कहा कि दिव्यांगों के लिए विशेष बीमा योजना और खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।

राजद नेता ने कहा कि सरकार बनने पर दिव्यांग महिलाओं को बेटी योजना के तहत ₹2500 प्रतिमाह दिए जाएंगे। साथ ही सस्ता गैस सिलेंडर और 200 यूनिट मुफ्त बिजली भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 500 में गैस सिलेंडर और 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

सरकार पर हमला, दिव्यांगों से एकजुट होने की अपील

तेजस्वी यादव ने बिहार और केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ‘सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, मुख्यमंत्री थका-हारा, दिव्यांग फिर रहा मारा-मारा है।’

उन्होंने दिव्यांगों से एकजुट होने और राजद की सदस्यता बढ़ाने की अपील की। उनका कहना था कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो दिव्यांगों के हक और सम्मान के लिए बजट में अलग से प्रावधान किया जाएगा।

सम्मेलन में प्रमुख नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संजय यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोहित कुमार यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार राय समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हरदेव प्रसाद यादव और अमृतेश कुमार मिश्रा ने किया।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *