मंच पर माइक थामते ही तेजस्वी यादव ने जब “बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली…” गाना गाया तो वहां मौजूद लोगों में जोश भर गया.

पटना

मंच पर माइक थामते ही तेजस्वी यादव ने जब “बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली…” गाना गाया तो वहां मौजूद लोगों में जोश भर गया.

होली का खुमार बिहार में चढ़ने लगा है और जब होली की बात हो तो लालू प्रसाद यादव का जिक्र जरूर होता है. अपनी मस्तीभरी होली और अनोखे अंदाज के लिए मशहूर लालू प्रसाद यादव की परंपरा को अब उनके बेटे तेजस्वी यादव आगे बढ़ा रहे हैं. शुक्रवार को पटना क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने पिता के ही अंदाज में होली गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया.

“बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली…” से बंधा समा

मंच पर माइक थामते ही तेजस्वी यादव ने जब “बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली…” गाना गाया तो वहां मौजूद लोगों में जोश भर गया. मंच पर बैठे अन्य नेता और समर्थक भी रंग और उमंग में सराबोर नजर आए. तेजस्वी ने गाने के बाद कहा, “लालू जी बहुत बढ़िया गाते हैं, यह उन्हीं का गाना है.” इस पर सभा में बैठे लोग तालियों से उनका समर्थन करने लगे.

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

तेजस्वी यादव के होली गीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि “लालू प्रसाद यादव की होली की विरासत को अब तेजस्वी आगे बढ़ा रहे हैं.” वहीं, होली मिलन समारोह में मौजूद राजद नेताओं ने कहा कि लालू जी की तरह तेजस्वी भी जनता से जुड़े नेता हैं, जो हर त्योहार को पूरे उत्साह से मनाते हैं.

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *