तेजस्वी पर बोले रंजन कुमार,न उनके पास विकास की विरासत है, न कोई विजन है और न ही जनता का विश्वास

मुज़फ़्फ़रपुर

भाजपा नेता रंजन कुमार ने कहा कि ‘तेजस्वी यादव सत्ता में वापसी के लिए व्याकुल हैं। लेकिन, बिहार की जनता को पता है कि ऐसे लोगों को दोबारा सत्ता में नहीं लाया जा सकता है क्योंकि राजद-कांग्रेस के कार्यकाल में बिहार में जंगलराज था। लूट-बलात्कार, अपहरण की घटनाएं आम हो गई थीं। राजद वाले कभी बिहार को समृद्धि और सम्मान नहीं दे सकते हैं। वे बिहार को बर्बाद करना चाहते है।

उन्होंने कहा कि मुज़फ़्फ़रपुर को समृद्ध और विकासशील बनाना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। मुज़फ़्फ़रपुर की जनता के लिए उनकी समस्यायों के निदान के लिए हमेशा प्रयासरत मैं रहा हूँ और रहूंगा।

उन्होंने तेजस्वी द्वारा फैलाये जा रहे प्रोपगंडा पर कहा है कि झारखंड के अलग होने के बाद जिस बिहार की बदहालियों की भविष्यवाणी की जाती थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलने वाली एनडीए सरकार के प्रयासों से आज बिहार में रोजगार और राजस्व की स्थिति में हुए उल्लेखनीय सुधार की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेजोड़ वित्तीय प्रबंधन के साथ बीते दो दशक में बजट का आकार 14 गुना बढ़ा है। बिजली की खपत में 11 गुना बढ़ोतरी हुई है। हर पंचायत और परिवार तक डिजिटल पहुंच सुलभ हुई है। पहले जहां बिहार के लोग रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन के लिए विवश थे, वहीं आज हम अपने युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन कर पा रहे हैं। पंचायती राज में 50 फीसदी और रोजगार में 35 फीसदी महिला आरक्षण जैसे प्रयासों से बिहार महिला सशक्तीकरण के कारण आज देशभर में एक नजीर बन गया है। बीते एक साल के अंदर राज्य में साढ़े तीन गुना तेज गति से नए उद्योग लगे हैं। ये तमाम आंकड़े हमारी डबल इंजन सरकार के विजन में विश्वास और नीतिगत निरंतरता की निशानी हैं। दूसरी ओर परिवार, जाति और दूसरों की उपलब्धियों की परजीविता पर राजनीति करने वाले लोगों की जमात है। न उनके पास विकास की विरासत है, न कोई विजन है और न ही जनता का विश्वास है।


Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *