अवैध बालू लदा ट्रैक्टर और ड्राइवर को छुड़ा ले गए गांव वाले, 3 पुलिसवालों को पीट किया जख्मी

गया

बिहार में बालू माफियाओं पर शिकंजा कसने को लेकर कई प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन उनके हौसले को अभी तक पूरी तरह तोड़ा नहीं जा सका है। गया जिले के फतेहपुर के गुरपा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर व चालक को पकड़ कर थाना ला रही पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया और जब्त ट्रैक्टर व चालक पुलिस की पकड़ से छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हो गयी। ग्रामीणों ने पुलिस की पकड़ से बालू लदा ट्रैक्टर और चालक को छुड़ा ले कर चले गए। झड़प में तीन पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। इस मामले में गुरपा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

बताया गया है कि गुरपा पुलिस को बालू की अवैध ढुलाई की सूचना मिली थी। सूचना पर गुरपा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुपासिनी सड़क से चालक सहित अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा। पुलिस पकड़े ट्रैक्टर और चालक को लेकर थाने ले जा रही थी। इसी समय बालू के धंधेबाज और ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और ट्रैक्टर व चालक को छोड़ने का पुलिस पर दबाव बनाने लगा। इसी बीच पुलिस और बालू के धंधेबाज व ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इसमें तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए जिसमें एसआई अबुल कलाम आजाद, एएसआई संतोष कुमार सिंह व एएसआई पवन कुमार शामिल हैं। इन सभी फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।

बताया गया है कि बालू धंधेबाज ने ग्रामीणों के सहयोग से झड़प कर पुलिस की पकड़ से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर और पकड़ा गया चालक को छुड़ाकर अपने साथ लेता चला गया। पुलिस ने इस मामले में थाना में एफआईआर दर्ज की है। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद व दर्जनभर अज्ञात को अभियुक बनाया गया है। पुलिस मामले में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *