अमर नाथ पांडेय ने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दी

मुज़फ्फरपुर

द सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अमर नाथ पांडेय ने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे पर्व एवं त्योहार सौहार्द्र, शांति और समता के प्रतीक होने चाहिए; कहीं कोई भेदभाव न हो, सभी एकजुट रहें; यही होली का भी संदेश है.

उन्होंने कहा कि, ‘‘शक्तिशाली समाज और समर्थ राष्ट्र के लिए आवश्यक है कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव न रहे, सबके बीच मतभेद समाप्त हो.” उन्होंने कहा, ‘‘जब हम एकजुटता की भावना से देश हित के लिए सक्रिय होते हैं तो पर्व-त्योहारों के उमंग और उत्साह का लाभ अनंत काल के लिए प्राप्त होता है.” उन्होंने  होलिका दहन और होली को सत्य, न्याय व धर्म की विजय के उल्लास का पर्व बताते हुए कहा कि जहां भक्ति होती है वहां स्वतः शक्ति आ जाती है. भक्ति और शक्ति का यह समन्वय होलिका दहन के रूप में देखने को मिलता है.

उन्होंने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है. यह त्योहार समाज के सभी लोगों को साथ लाकर एकता और भाईचारे को बढ़ावा देता है. होली हमें सिखाती है कि बुराइयों का सदा नाश होता है और अच्छाई हमेशा आगे बढ़ती है. हम भी इसी भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ें.”

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *