बिहार में अपराधी को पकड़ने गए दारोगा को पीट-पीट कर मार डाला, बदमाश को भी छुड़ा ले गए

अररिया

बिहार में बड़ा कांड हुआ है। यहां एक दारोगा की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है।  बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम अपराधी को पकड़ने के लिए गई थी। इस टीम में दारोगा राजीव कुमार मल्ल भी शामिल थे। लेकिन राजीव कुमार पर ग्रामीणों ने हमला कर उन्हें मार डाला है। राजीव मल्ल फुलकाहा थाने में तैनात थे। मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे फुलकाहा थाना के लक्ष्मीपुर गांव में ग्रामीणों की भीड़ में असामाजिक तत्वों की धक्का-मुक्की और पिटाई से दारोगा राजीव कुमार मल्ल की मौत हो गई।

घटना उस वक्त हुई जब गुप्त सूचना पर दारोगा मल्ल अपने साथियों के साथ एक बदमाश की गिरफ्तारी करने लक्ष्मीपुर गांव गए थे। वह बदमाश पकड़ा भी गया। लेकिन ग्रामीण ने उसे छुड़ा लिया। बताया जाता है इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने दारोगा की जमकर पिटाई कर दी। फलस्वरूप उनकी मौत हो गई ।

एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि दारोगा राजीव बदमाश को पकड़ने लक्ष्मीपुर गए थे। इस दौरान बदमाश को बचा रहे ग्रामीणों की राजीव से हाथापाई हो गई। इससे वह जख्मी होकर गिर गए। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल बिहार में एक दारोगा की पिटाई से मौत के बाद हंगामा मच गया है। पुलिस महकमे में भी खलबली है। 

हालांकि, इस घटना को लेकर जिले के एसपी अंजनी कुमार ने कहा है कि दारोगा की पीट-पीट कर हत्या नहीं की गई है। एसपी ने मीडिया को बताया कि एएसआई और उनकी टीम ने वहां आरोपी को पकड़ लिया था। लेकिन अपराधी को कुछ लोग जबरन छुड़ाने लगे और इसी दौरान दारोगा राजीव कुमार गिर गए थे। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *