…जब तेज प्रताप यादव अपने चाचा यानी सीएम नीतीश कुमार को खोजने के लिए निकले

पटना

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की होली को लोग आज भी याद करते हैं. उनके होली खेलने का अंदाज अलग था. कभी उनके समय में कुर्ता फाड़ होली खेली जाती थी. इन दिनों भले उस तरह की होली नहीं हो रही हो, लेकिन उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हर साल कुछ ऐसा करते हैं कि वे सुर्खियों में छा जाते हैं. इस बार की होली में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. शनिवार (15 मार्च, 2025) को तेज प्रताप यादव अपने चाचा यानी सीएम नीतीश कुमार को खोजने के लिए निकल गए.

तेज प्रताप यादव स्कूटी पर बिना हेलमेट एक साथी के साथ निकल गए. उनके पीछे-पीछे उनके समर्थक भी बाइक से निकल गए. सभी पर होली का रंग चढ़ा था. तेज प्रताप यादव स्कूटी से जब सीएम आवास की तरफ से गुजर रहे थे तो उन्होंने उस ओर देखा और आवाज लगाते हुए पूछा- “कहां हैं पलटू चाचा.” उनके पीछे-पीछे समर्थक तेज प्रताप भैया जिंदाबाद के नारे लगाते जा रहे थे.

दूसरी ओर तेज प्रताप यादव का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिखने वाले लगभग युवक या कार्यकर्ता बिना हेलमेट के ही दिख रहे हैं. सबसे बड़ी बात है कि कई बाइक पर तो तीन-तीन लोग सवार थे. एक बाइक पर तो पुलिस वाला भी बिना हेलमेट के ही दिखा. हालांकि तेज प्रताप यादव अपने इन्हीं अंदाजों से जाने जाते हैं. इस तरह होली पर निकल जाना कोई हैरान करने वाली बात नहीं है.

तेज प्रताप के इस वीडियो के सामने आने के बाद अब सत्ता पक्ष ने हमला करना शुरू कर दिया है. बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने आरजेडी की संस्कृति के अनुरूप काम किया है. जब इनके माता-पिता का बिहार में कुशासन होता था, जंगलराज होता था, तब सुरक्षाकर्मियों से ये लोग यही काम करवाते थे. सुरक्षाकर्मियों से गाना गवाते थे. अफसरों से तंबाकू लगवाते थे. तेज प्रताप भूल गए हैं कि अब इनके माता-पिता का राज नहीं है. अब बीजेपी और नीतीश कुमार की सरकार है. 

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *