भाजपा नेता एवं समाजसेवी अधिवक्ता ओम कुमार सिंह ने होली पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

सोनपुर, बिहार 

होली के पावन अवसर पर सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं समाजसेवी अधिवक्ता ओम कुमार सिंह ने बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री रेणु देवी, मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री नीतीश मिश्रा, मंत्री नीरज कुमार बबलू, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिगड़ीवाल सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस शुभ अवसर पर ओम कुमार सिंह ने सभी नेताओं को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाइयां भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है, और भाजपा परिवार के साथ मिलकर इसे मनाना हर्ष का विषय है।

भाजपा नेताओं ने भी ओम कुमार सिंह के सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की और उन्हें भविष्य में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान ओम कुमार सिंह ने प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। उन्होंने भाजपा नेतृत्व को आश्वस्त किया कि वे संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के अपने संकल्प को पूरी निष्ठा से निभाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।

अधिवक्ता ओम कुमार सिंह ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

होली के अवसर पर अधिवक्ता ओम कुमार सिंह ने समस्त प्रदेशवासियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Related Posts

E.O. विमल कुमार हत्याकांड, पत्नी ने ड्राइवर मिथिलेश को बताया आरोपी, कहा – नौकरी से हटाने से था नाराज

औरंगाबाद रोहतास के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी कविता कुमारी ने रविवार को बारुण…

बिहार में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, अब सिपाही नहीं रोकेंगे वाहन; दरोगा और वरिष्ठ अधिकारी करेंगे कार्रवाई

पटना। बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *