मोदी के हनुमान चिराग ने दो युवकों की जान बचाई

जहानाबाद

जहानाबाद में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मानवीय संवेदना देखने को मिली जब उन्होंने सड़क हादसे में घायल युवक की जान बचाई. उनका काफिला पटना से गया जा रहा था, तभी उन्होंने सड़क किनारे अचेत अवस्था में युवक को देखा. बिना देर किए उन्होंने अपनी गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी.

जहानाबाद में केंद्रीय मंत्री सह लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान की मानवीय संवेदना उस वक्त सामने आई जब उन्होंने एक सड़क हादसे में घायल युवक की मदद की. हादसा कड़ौना थाना क्षेत्र के कोडीहरा गांव के पास एनएच-22 पर हुआ था. मंत्री चिराग पासवान पटना से गया एक निजी कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें एक युवक घायल अवस्था में पड़ा दिखा. घायल युवक को देखकर चिराग पासवान ने बिना समय गंवाए अपने काफिले को रोक दिया. लोगों के एंबुलेंस बुलाने का इंतजार किए बिना उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी से युवक को सदर अस्पताल भेजने की व्यवस्था करवाई. उनकी इस तत्परता से युवक की जान बच सकी.  

COMMERCIAL BREAK

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा था. तभी वहां से गुजर रहे चिराग पासवान की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने तुरंत मदद का फैसला लिया. घायल युवक की पहचान शांतनु कुमार के रूप में हुई है, जो गोलकपुर गांव का रहने वाला है. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टरों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने की वजह से उसकी जान बच गई.  

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि चिराग पासवान का काफिला पहले से ही सुरक्षा घेरे में था. जब हादसे की सूचना मिली, तो केंद्रीय मंत्री ने मानवीय पहल दिखाते हुए खुद घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. पुलिस का कहना है कि युवक अब खतरे से बाहर है और जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा.

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *