30 मार्च को गोपालगंज से गृह मंत्री अमित शाह करेंगे चुनावी शंखनाद

गोपालगंज

बिहार में बीजेपी का चुनावी शंखनाद; दो दिन के दौरे पर अमित शाह, 30 मार्च को गोपालगंज में बड़ी रैली

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने के लिए देश के गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 29-30 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद बिहार भाजपा की ओर से 30 मार्च को गोपालगंज में पहली राजनीतिक रैली का आयोजन किया गया है। इसमें गोपालगंज सहित पांच जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस दौरे में गृह मंत्री पटना में एनडीए नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के घटक दलों के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। शुक्रवार को यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने गोपालगंज सहित पांच जिले के सांसदों के साथ दिल्ली में बैठक भी की।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने अप्रैल में बिहार आ सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद यह उनका चौथा बिहार दौरा होगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री अप्रैल में बिहार आएंगे। उनसे बिहार आने का आग्रह किया गया है। पटना एयरपोर्ट का टर्मिलन भवन बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे। बिहार दौरे में पीएम बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास भी कर सकते हैं।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *