Aaj Ka Rashifal: जानें कैसा होगा आपका आज का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 गुरूवार, २७ मार्च २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:२४
सूर्यास्त: 🌄 १८:४१
चन्द्रोदय: 🌝 २९:२९+
चन्द्रास्त: 🌜 १६:३६
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ⛈️ बसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४६ (क्रोधी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८१ (कालयुक्त)
संवत्सर 👉 क्रोधी
संवत्सर (उत्तर )👉 पिंगल
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२५
मास 👉 चैत्र (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार फाल्गुन)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 त्रयोदशी (२३:०३ से चतुर्दशी)
नक्षत्र 👉 शतभिष (२४:३४+ से पूर्वभाद्रपदा)
योग 👉 साध्य (०९:२५ से शुभ, २९:५७+ से शुक्ल)
प्रथम करण 👉 गर (१२:२७ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (२३:०३ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मीन
चंद्र 🌟 कुम्भ
मंगल 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मीन (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मीन
केतु 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०८ से १२:५७
अमृत काल 👉 १७:५६ से १९:२५
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:२४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३९ से १९:०३
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४१ से १९:५१
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०८+ से २४:५५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:५०+ से २९:३७+
राहुकाल 👉 १४:०४ से १५:३६
गुलिक काल 👉 ०९:२८ से ११:००
यमगण्ड 👉 ०६:२४ से ०७:५६
दुर्मुहूर्त 👉 १०:३० से ११:१९
वर्ज्य 👉 ०९:०७ से १०:३५
भद्रा 👉 २३:०३ से ३०:२३+
पञ्चक 👉 अहोरात्र
आडल योग 👉 २४:३४+ से ३०:२३+
विडाल योग 👉 ०६:२४+ से २४:३४+
होमाहुति 👉 केतु
दिशा शूल 👉 दक्षिण
नक्षत्र शूल 👉 दक्षिण (२४:३४+ से पूर्ण रात्रि)
राहुकाल वास 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पाताल (२३:०३ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 भोजन में (२३:०३ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण दिशा को छोड़ कर) दही का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २४:३४+ तक जन्मे शिशुओं के नाम शतभिष नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (ग, स, सा, सी, सू, सो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
मीन – ०५:५० बजे से ०७:२०
मेष – ०७:२० से ०९:०१
वृषभ – ०९:०१ से १०:५९
मिथुन – १०:५९ से १३:१२
कर्क – १३:१२ से १५:२८
सिंह – १५:२८ से १७:४०
कन्या – १७:४० से १९:५१
तुला – १९:५१ से २२:०६
वृश्चिक – २२:०६ से २४:२२+
धनु – २४:२२+ से २६:२७+
मकर – २६:२७+ से २८:१३+
कुम्भ – २८:१३+ से २९:४६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०६:२४ से ०७:२०
रज पञ्चक – ०७:२० से ०९:०१
शुभ मुहूर्त – ०९:०१ से १०:५९
चोर पञ्चक – १०:५९ से १३:१२
शुभ मुहूर्त – १३:१२ से १५:२८
रोग पञ्चक – १५:२८ से १७:४०
शुभ मुहूर्त – १७:४० से १९:५१
मृत्यु पञ्चक – १९:५१ से २२:०६
अग्नि पञ्चक – २२:०६ से २३:०३
शुभ मुहूर्त – २३:०३ से २४:२२+
रज पञ्चक – २४:२२+ से २४:३४+
शुभ मुहूर्त – २४:३४+ से २६:२७+
चोर पञ्चक – २६:२७+ से २८:१३+
शुभ मुहूर्त – २८:१३+ से २९:४६+
रोग पञ्चक – २९:४६+ से ३०:२३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
स्मरण रहे, गणित में कमजोर भी अपमान की गणना सटीक रखते हैं✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। किसी काम को आप भाग्य के भरोसे ना छोड़े। प्रॉपर्टी में यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो आपकी वह डील अटक सकती है। आपका बिजनेस में भी पार्टनरशिप से आपको धोखा मिलने की संभावना है। आप अपनी आंख और कान खुले रखकर कामों में आगे बढ़ें। आपको कामों को समय से पूरा न होने के कारण टेंशन बनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप यदि किसी काम को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप किसी बिजनेस के काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं। आपका किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। विद्यार्थियों की किसी नये कोर्स के प्रति रुचि जागृत होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कारोबार में आपको अच्छी उन्नति मिलेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कामों से आज उनकी एक नई पहचान बनेगी। आपको अपने बॉस से किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई-झगड़े में नहीं पड़ना है, नहीं तो उनके प्रमोशन पर रोक लग सकती है। आपकी संतान को किसी सरकारी काम में नंबर आ सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी से धन का लेनदेन भी सोच विचारकर करना होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। जो लोग विदेशो से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपके सुख साधनों पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। सेहत के मामले में आपको कुछ उलझनें रहने से आपका मन परेशान रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की संभावना है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कार्यक्षेत्र में काफी समस्याओं से आसानी से बाहर निकलेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। जीवनसाथी की बातों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आपको बाहर के खान-पान से परहेज रखने की आवश्यकता है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई अच्छा इंश्योरेंस प्लान दे सकते हैं। आपको अपनी किसी जरूरी जानकारी को किसी दूसरे के सामने उजागर नहीं करना है। आपके किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको किसी नए घर के खरीदारी करना भी बेहतर रहेगा। माताजी की सेहत को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। कोई पैतृक समस्या भी लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होगी। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आने से उनके मन में खुशियां रहेगी। आपके दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन दानपुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। परोपकार की भावना आपके मन में बनी रहेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थीयो को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें बड़ों से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेंगी। आपका बिजनेस में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आपको अपने खानपान पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या होने की संभावना है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारी से कामों को आसानी से पूरा करेंगे। आप बिना वजह किसी काम को लेकर यात्रा पर ना जाएं, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे। आपको कामों को लेकर कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके बॉस को आपकी दी गई सलाह खूब काम आएगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण आपके लिए अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष की ओर से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी और आपको किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आने की संभावना है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आपको अपने बिजनेस में कोई सरकारी टेंडर मिलने से काफी खुश रहेंगे।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
नैव किञ्चित्करोमीति युक्तो मन्येत तत्त्ववित्।
पश्यञ्शृण्वन्स्पृशञ्जिघ्रन्नश्नन्नगच्छन्स्वपञ्श्वसन् ॥
भगवान सत्यनारायण देव जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka  Rashifal 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन कन्या राशि के लोगों को मिलेगा रुका हुआ पैसा और मानसिक शांति, जानिए आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, २२ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:३३सूर्यास्त: 🌅 ०६:३५चन्द्रोदय: 🌝 ०८:०२चन्द्रास्त: 🌜२२:१९अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३०सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *