बेटे की गर्लफ्रेंड के परिवार ने बाप को जमकर धुना, अस्पताल में भर्ती

मुज़फ्फरपुर

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अजीबोगरीब घटना घटी. जब एक पिता अपने बेटे की गर्लफ्रेंड के घर समझाने के लिए गए, लेकिन लड़की के परिजनों ने उन्हें गलतफहमी में बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी. घटना के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा. बाद में जब लड़की स्कूल से घर लौटी, तब सच्चाई सामने आई और मामला शांत हुआ.

गलतफहमी बनी बवाल की वजह

पीड़ित पिता ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा और 15 वर्षीय लड़की स्कूल में एक-दूसरे के दोस्त थे. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे. करीब एक महीने पहले दोनों घर से भाग गए थे, हालांकि उसी दिन रात में लौट आए थे. इसके बाद दोनों के परिजनों ने सख्त पाबंदी लगा दी कि वे अब एक-दूसरे से नहीं मिलेंगे.

लेकिन शुक्रवार को मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने अफवाह फैला दी कि लड़का फिर से लड़की के साथ देखा गया है. इस पर पिता लड़की के घर समझाने के लिए पहुंचे. लेकिन लड़की के परिजन यह सोचकर गुस्से में आ गए कि उनकी बेटी फिर से भाग गई है. उन्होंने आवेश में आकर पिता को बंधक बना लिया और लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी.

बेटी लौटी, तब शांत हुआ मामला

घटना के दौरान लड़की स्कूल में थी. जब वह घर लौटी और पूरे मामले की सच्चाई सामने आई, तब जाकर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने पीड़ित को छोड़ा. किसी तरह से जान बचाकर निकले पिता ने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी.

अस्पताल में भर्ती, पुलिस को नहीं मिली शिकायत

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *