अमित शाह आज पटना में,अमित शाह के दौरे के मायने क्या है

पटना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (29 मार्च) से दो दिन के लिए बिहार दौरे पर रहेंगे. शाम में वे पटना पहुंचेंगे. इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार बीजेपी और एनडीए के नेताओं से मुलाकात करेंगे. शाह के बिहार दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि अमित शाह अपने बिहार दौरे के दौरान एनडीए के सभी नेताओं से मुलाकात करेंगे और चर्चा करेंगे.

अमित शाह के बिहार दौरे पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि गृह मंत्री का कार्यक्रम सहकारिता के साथ-साथ राजनीति से भी जुड़ा है. हाल ही में बिहार का बजट भी पेश किया गया है. अमित शाह का दौरे से राजनीतिक रूप से तो ताकत मिलेगी ही और राज्य के विकास में भी एक महत्वपूर्ण योगदान होगा.

‘विपक्ष का काम है विरोध करना’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि आज सभी सांसदों और विधायकों को उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा. कल (रविवार) गोपालगंज में उनकी एक भव्य रैली भी है. गृह मंत्री का आना और उनका संदेश हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के मनोबल में वद्धि करता है, हम उनके मार्गदर्शन के हिसाब से पूरे बिहार में काम करते हैं. विपक्ष का काम है विरोध करना, बेचारे 20 साल से विरोध कर रहे हैं अगले 20 साल भी विपक्ष में बैठेंगे. 

रविवार को गोपालगंज में रैली को करेंगे संबोधित

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बारे में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि शाह के शनिवार को शाम पौने आठ बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है. वह पार्टी विधायकों से बातचीत के लिए सीधे राज्य बीजेपी मुख्यालय जाएंगे. इसके बाद देर रात कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें बिहार से केंद्रीय मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. रविवार को पटना में सहकारिता विभाग के एक समारोह को संबोधित करने के बाद शाह गोपालगंज जिले में एक रैली के लिए रवाना होंगे.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *