बिजली के झटके से 9 वी के छात्र की मौत,मुआवजा की मांग

सिवान

बिजली करेंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय 9 वी के छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि शनिवार को स्कूल बंद रहने के कारण स्कूली छात्र अपने घर पर पठन-पाठन कर रहा था। घर पर रहने के दौरान बिजली की करंट लग गई।

आनन में आसपास के लोगों ने सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत्य घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम घटनास्थल पर जाकर मामले की जायजा की तो मौत का कारण अर्थिंग बताया गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने आकर मौके पर घटना की जायजा लिया। इसकी सूचना मिलती ही बिजली कनेक्शन घर के लोगों द्वारा काटा गया। जांच के बाद अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को इस घटना पर विश्वास नहीं हुआ तो अस्पताल में चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। छात्र स्कूल का काफी मिलनसार था। जिसको देखने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वह पढ़ाई के साथ साथ साथ अन्य परीक्षाओं की तैयारी में लगा हुआ था। छात्र की मौत की घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों के चीत्कार से लोगों का कलेजा फट रहा था। मृतक अपने भाई में अकेला था। छात्र का परिवार काफी मिलनसार है। करंट लगने की सूचना मुख्य पार्षद अमित कुमार ने बिजली विभाग के जे ई को दे दी है। उन्होंने बिजली विभाग के जे ई से नियमानुकूल मुआवजा देने की मांग की।

Related Posts

E.O. विमल कुमार हत्याकांड, पत्नी ने ड्राइवर मिथिलेश को बताया आरोपी, कहा – नौकरी से हटाने से था नाराज

औरंगाबाद रोहतास के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी कविता कुमारी ने रविवार को बारुण…

बिहार में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, अब सिपाही नहीं रोकेंगे वाहन; दरोगा और वरिष्ठ अधिकारी करेंगे कार्रवाई

पटना। बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *