Cold Alert बढ़ेगी कनकनी, हो जाएं सावधान

Cold Alert :बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में धूप तो निकल रही है लेकिन तापमान में अधिक गर्माहट महसूस नहीं हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक राज्य के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

बिहार के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

हालांकि, फरवरी की शुरुआत में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ 1 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 1 और 2 फरवरी को राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

बढ़ेगी कनकनी, हो जाएं सावधान

दिन में धूप के बावजूद ठंड का अहसास बना रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम ठंडा और नमी वाला बना रह सकता है।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *