विजय सिन्हा को बताया अज्ञानी व्यक्ति कहा तेजस्वी यादव ने

Bihar Politics:

तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को अज्ञानी व्यक्ति बताते हुए कहा कि इनको विभाग के अधिकारी और इंजीनियर भी भाव नहीं देते हैं. इनके कहने का कोई मतलब नहीं है. भाजपा के नेताओं में लालू यादव और तेजस्वी यादव को गाली देने की होड़ मची हुई है. उन्होंने आगे कहा कि इनके कहने और न कहने से कोई मतलब नहीं है, समय आने पर सब भंडाफोड़ होगा.

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा के पूर्व पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव के कार्यकाल में गया पथ प्रमंडल में हुए पथ निर्माण में घोटाले के आरोप पर बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव भड़क गए. उन्होंने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को ‘पराजय सिन्हा’ बताते हुए कहा कि इन्हें न सम्राट चौधरी भाव देते हैं, न मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि विजय सिन्हा को खुद अपने ऊपर विश्वास नहीं होगा कि वे उप मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि 200 गोली चलती है तो वह मामूली घटना है.

महाकुंभ हादसे पर क्या बोले तेजस्वी

महाकुंभ में हुए भगदड़ को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह जो दर्दनाक खबर हम लोगों तक पहुंची, वह दुख देने वाला था. महाकुंभ में जिन श्रद्धालुओं की मौत हुई है, हम ईश्वर से कामना करेंगे कि उनकी आत्मा को शांति मिले. हम लोग चाहेंगे कि वहां जो कमी रह गई है, उसे दुरुस्त किया जाए.

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *