इथेनॉल की कीमत बढ़ाकर केंद्र सरकार ने दी है राहत : मंगल पाण्डेय


पटना

बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि इथेनॉल की कीमत
बढ़ाने के केन्द्र की मोदी कैबिनेट के निर्णय से देश के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा है कि इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के लिए इथेनॉल खरीद मूल्य में संशोधन से किसानों को लाभ होगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर को खत्म
होने वाली 2024-25 अवधि के लिए सी हैवी मोलासेस से प्राप्त इथेनॉल की एक्स-मिल कीमत बढ़ाकर 57.97 चीनी और चीनी सिरप से उत्पादित इथेनॉल की कीमतें क्रमशः 60.73 और 65.61 रुपये प्रति लीटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। श्री पांडेय ने कहा कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की ओर से लिये गए फैसले में सरकार ने पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य को भी साल 2025- 26 से आगे बढ़ाकर 2030 तक कर दिया है। फिलहाल तेल विपणन कंपनियों ने चालू इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 के दौरान 18 प्रतिशत मिश्रण करने की योजना बनाई है।

    Related Posts

    बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

    शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

    नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

    शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *