हिना शहाब और ओसामा शहाब के घर पर  तेजस्वी की दावत रखी

सिवान

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को सीवान पहुंचे. यहां हिना शहाब और ओसामा शहाब के घर तेजस्वी के लिए दावत रखी गई थी. सीवान जिले में एंट्री करते ही हिना और ओसामा के करीबी राजद नेता सुभाष शाही उर्फ मुन्ना शाही के अपने समर्थकों के साथ तेजस्वी के काफिले का भव्य स्वागत किया. तेजस्वी जब सर्किट हाउस पहुंचे तो वहां हिना और ओसामा के समर्थकों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की.  

हिना-ओसामा के घर पर खूब लगे नारे

जैसे ही तेजस्वी यादव हिना ओसामा शहाब के घर पर पहुंचे, वहां पर तेजस्वी यादव जिंदाबाद हिना ओसामा साहब जिंदाबाद मोहम्मद शहाबुद्दीन शहाब के अमर रहे के खूब नारे लगे. इस दौरान हिना ओसामा के समर्थक काफी ज्यादा खुश दिखाई दिए. इस दौरान देखो, देखो, कौन आया, शेर आया, शेर आया के नारे लगे. 

दरअसल, तेजस्वी यादव सीवान में तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन और संवाद कार्यक्रम में पहुंचे हैं. आज गुरुवार को वे सुबह 10 बजे महिलाओं से यहां माई बहन मान योजना के तहत 45 मिनट तक बातचीत करेंगे. इसके बाद वे पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर और जिला कमेटी के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक बैठक करेंगे. कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने की सलाह देंगे.

बता दें कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने है. इसको लेकर तेजस्वी यादव सीवान में अपनी पार्टी  को मजबूत बनाने के लिए पहुंचे हैं. हालांकि हिना और ओसामा के राजद में आने से आरजेडी को काफी ज्यादा मजबूती मिली है.

महाकुंभ में भगदड़ पर भी आई तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया

वहीं महाकुंभ में मची भगदड़ पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की भी प्रतिक्रिया आई. पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति मिले. मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. बहुत ही दुखद घटना हुई है. हम चाहेंगे कि व्यवस्थाओं में जो भी कमी रह गई है, उसे दूर किया.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *