आज का राशिफल 02 अप्रैल 2025: कन्या राशि वालों की परिवार में शुभ कार्य करने की योजना बनेगी, जानें बाकी राशियों का क्या है हाल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 बुधवार, ०२ अप्रैल २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:१८
सूर्यास्त: 🌄 १८:४३
चन्द्रोदय: 🌝 ०९:०२
चन्द्रास्त: 🌜 २३:१६
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ⛈️ बसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (कालयुक्त)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 चैत्र
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 पञ्चमी (२३:४९ से षष्ठी)
नक्षत्र 👉 कृतिका (०८:४९ से रोहिणी)
योग 👉 आयुष्मान (२६:५०+ से सौभाग्य)
प्रथम करण 👉 बव (१३:०७ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (२३:४९ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मीन
चंद्र 🌟 वृषभ
मंगल 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मीन (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
शनि 🌟 मीन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मीन
केतु 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 ०६:३९ से ०८:०६
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 अहोरात्र
रवि योग 👉 ०६:१८ से ०८:४९
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:२४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४२ से १९:०५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४३ से १९:५२
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०७+ से २४:५३+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:४६+ से २९:३३+
राहुकाल 👉 १२:३१ से १४:०४
गुलिक काल 👉 १०:५७ से १२:३१
यमगण्ड 👉 ०७:५१ से ०९:२४
दुर्मुहूर्त 👉 १२:०६ से १२:५५
वर्ज्य 👉 २३:३८ से २५:०७+
होमाहुति 👉 बुध
दिशा शूल 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (०८:४९ से पूर्ण रात्रि)
राहुकाल वास 👉 दक्षिण-पश्चिम
अग्निवास 👉 पाताल (२३:४९ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 कैलाश पर (२३:४९ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व , पश्चिम) तिल अथवा धनिया का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
लक्ष्मी पञ्चमी, राम राज्योत्सव, गुहराज निषाद जयंती, मीनावतार (मीना समाज), गुरू अंगददेव गुरू हरगोविंद पुण्यतिथि आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०८:४९ तक जन्मे शिशुओं के नाम कृतिका नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (आ, ई) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
मीन – ०५:२६ बजे से ०६:५७
मेष – ०६:५७ से ०८:३७
वृषभ – ०८:३७ से १०:३५
मिथुन – १०:३५ से १२:४९
कर्क – १२:४९ से १५:०५
सिंह – १५:०५ से १७:१७
कन्या – १७:१७ से १९:२७
तुला – १९:२७ से २१:४२
वृश्चिक – २१:४२ से २३:५८
धनु – २३:५८ से २६:०३+
मकर – २६:०३+ से २७:५०+
कुम्भ – २७:५०+ से २९:२२+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०६:१८ से ०६:५७
रज पञ्चक – ०६:५७ से ०८:३७
शुभ मुहूर्त – ०८:३७ से ०८:४९
चोर पञ्चक – ०८:४९ से १०:३५
शुभ मुहूर्त – १०:३५ से १२:४९
रोग पञ्चक – १२:४९ से १५:०५
शुभ मुहूर्त – १५:०५ से १७:१७
मृत्यु पञ्चक – १७:१७ से १९:२७
अग्नि पञ्चक – १९:२७ से २१:४२
शुभ मुहूर्त – २१:४२ से २३:४९
रज पञ्चक – २३:४९ से २३:५८
शुभ मुहूर्त – २३:५८ से २६:०३+
चोर पञ्चक – २६:०३+ से २७:५०+
शुभ मुहूर्त – २७:५०+ से २९:२२+
रोग पञ्चक – २९:२२+ से ३०:१७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
शब्दों का प्रयोग तभी करना जब तुम्हारे शब्द तुम्हारे शांत रहने से अत्यधिक मूल्यवान हो॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में अच्छा रहने वाला है। आपकी जिम्मेदारी तो बढ़ेंगी, लेकिन आपको किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपको बेवजह के बातों में पड़ने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ अच्छा समय बितेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसे भी पूरा करने के लिए आपको सलाह मशवरा करना होगा। भाई व बहनों पर आप किसी बात को लेकर डिपेंड ना रहें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। किसी नए काम में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा, तो आप घर में रहकर ही निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप घूमने फिरने जाने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी न होने से समस्याएं बढ़ेंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको लापरवाही नहीं करनी है। आप जीवनसाथी के लिए किसी ने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो आप उसे खत्म करने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको कामकाज में कुछ चुनौतियां रहने से आपका मन परेशान रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने की संभावना है। अपने कामों को आप सूझबूझ दिखाकर निपटाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने घर की जरूरत के कामों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी की दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको बिजनेस में कोई समस्या रहने से आप परेशान रहेंगे। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें। करियर में आप कुछ नयी ऊंचाइयों को छू सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी संतान यदि नौकरी को लेकर परेशान चल रही थी, तो उन्हें किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने की संभावना है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको पारिवारिक रिश्तो में सामंजस्य से बनाए रखना होगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से किसी बात को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन मजबूती से भरा रहने वाला है। आप कोई निवेश सोच समझकर करें, तो अच्छा रहेगा। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को हल्के में नहीं लेना है। आपका कोई मित्र इन्वेस्टमेंट संबंधित प्लान के बारे में बता सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई कदम उठाएंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। किसी दूसरे के मामले में आपको बेवजह बोलने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप उसे अपनी मीठी वाणी से संभालने की कोशिश करेंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करना नुकसान देगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको यदि कोई समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी, तो उसका भी समाधान आपको मिल सकता है। आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो गड़बड़ी हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र कार्यक्षेत्र में आपकी चुगली लगा सकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति के कुछ नए अवसर मिलेंगे। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी बातों पर बातचीत करेंगे, जिससे आप एक दूसरे की समस्याओं पर भी काम करेंगे। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने पिताजी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसके पूरा होने में समस्या आएगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको नौकरी में कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने परिजन से किसी लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा,जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आप अपनी परिवार के सदस्यों से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए अपनी आवश्यकताओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके काम समय से पूरा न होने के कारण चिंता बनी रहेगी। आप अपने आस पड़ोस में किसी वाद विवाद में ना पड़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको अपने कामों को धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगे। स्वास्थ्य से संबंधित मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
न कर्तृत्वं न कर्माणि लोकस्य सृजति प्रभुः ।
न कर्मफलसंयोगं स्वभावस्तु प्रवर्तते ।।
भगवान गणेश जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३०सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Tarot Rashifal 20 March 2026: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन बना त्रिग्रही योग, जानें मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक  राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शुक्रवार, २० मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३१सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:०५चन्द्रास्त: 🌜 २०:०४अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *