सिवान में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के स्वागत में लोगों की भीड़ उमड़ी, छपरा से सिवान के रास्ते जनता जगह जगह रोक कर फूल मालाओं से किया स्वागत

सिवान

सिवान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का कार्यकर्ताओं ने भब्य स्वागत किया। छपरा से लेकर सिवान के रास्ते मे उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सड़क किनारे लोग खड़ा होकर उनका इंतजार करते रहे और ज्योही उनका काफिला पास पहुंचता मंगल पांडेय जिंदाबाद के नारों से गूंज उठता। कार्यकर्ता के साथ साथ आम जनता भी उनके स्वागत में मुस्तैद रही।

दरअसल सिवान के मैरवा में मंगल पांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैरवा का उद्घाटन करने पहुंचे थे जहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक अमरजीत कुशवाहा जी, कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह जी,  देवेश कांत सिंह जी एवं पूर्व विधान पार्षद सह अध्यक्ष, सिवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, मनोज सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 4-5 साल में प्रदेश में 18 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आजादी के 58 वर्षों बाद 2005 तक बिहार में केवल 9 मेडिकल कॉलेज थे। इसके बाद महज बीस सालों में 24 मेडिकल कॉलेज खोले गए।

अगले चार-पांच सालों में पांच प्राइवेट और 13 सरकारी समेत कुल 18 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। तब बिहार में कॉलेजों की संख्या बढ़कर 42 हो जाएगी। इन सभी कॉलेजों के संचालन के लिए बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।स्वास्थ्य मंत्री ने 4.5 करोड़ रुपये से नालंदा मेडिकल कॉलेज के सभागार को अत्याधुनिक रूप से विकसित करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार स्वस्थ बिहार समृद्ध बिहार बनाने को वचनबद्ध है। नियमित टीकाकरण, सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता में बिहार देशभर में नंबर एक पर है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत गत वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का लाभ मरीजों को दिया गया। एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की दवाइयां मरीजों में बांटी गई। बिहार के स्वास्थ्य विभाग का बजट बीस हजार करोड़ रुपये से अधिक का है।

Related Posts

सावन में शिव की भक्ति से सारे मनोकामना होते है पूर्ण

🌻🪷🌻आध्यात्मिक गुरु पं कमला पति त्रिपाठी प्रमोद 🌻🪷🌻कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि जब सोमवार को पड़े पौराणिक महत्व, आध्यात्मिक रहस्य एवं पूजन का विस्तृत फलश्रावण मास भगवान शिव का अत्यंत…

E.O. विमल कुमार हत्याकांड, पत्नी ने ड्राइवर मिथिलेश को बताया आरोपी, कहा – नौकरी से हटाने से था नाराज

औरंगाबाद रोहतास के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी कविता कुमारी ने रविवार को बारुण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *