राहुल गांधी जातीय जनगणना के बहाने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी जमकर निशाना साधा

पटना

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) होने है। सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बिहार दौरे पर पहुंचे। बेगूसराय में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) की पदयात्रा राहुल गांधी शामिल हुए। वे ‘पलायन रोको और नौकरी दो’ यात्रा में एक किलोमीटर पैदल चले। वहीं पटना में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में राहुल गांधी के सामने कार्यकर्ताओं का दो गुट आपस में भिड़ गया। इस दौरान जमकर हाथ-पैर चले। 

कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक

दरअसल, बैठक के दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई। दरअसल, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के एक समर्थक ने पार्टी के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के साथ बदतमीजी कर दी। इसके बाद टुन्ना के समर्थक भड़क गए और उन्होंने अखिलेश सिंह के समर्थक को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया।

हंगामा होने पर राहुल गांधी ने खत्म की मीटिंग

प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा होता देख कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 20 मिनट में अपनी बैठक खत्म कर दी और एयरपोर्ट के लिए निकल गए। वक्फ बिल का समर्थन करना नीतीश कुमार को पड़ा भारी।

पटना में क्या बोले राहुल

सोमवार को बिहार दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और RSS पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘महात्मा गांधी ने माय एक्सपेरिमेंटस् विथ ट्रुथ लिखा था। मोदी जी शायद माय एक्सपेरिमेंटस् विथ लाइज लिखेंगे। पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए। राहुल गांधी ने आरएसएस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संविधान हजारो साल पुरानी है। आप हजारों साल पुरानी विचारधारा की रक्षा कर रहे हो।अगर हम सच्चाई की बात करें तो क्या इसमें सावरकर जी की विचारधारा नहीं है। बल्कि इस संविधान में हमारे देश के महापुरुषों की विचारधारा है जिससे हमारा देश मजबूती के साथ आगे बढ़ने का काम कर रहा है लेकिन मौजूदा सरकारी संविधान को बदलने में जुटी हुई है। राहुल गांधी में कहां की हमारी बात किन्हीं को अच्छी नहीं लगती है।क्योंकि वह सच्चाई का सामना नहीं कर सके। अब यह बात किसी को अच्छी लगे या ना लगे, लेकिन यह सच्चाई है । हमें बोलने ही पड़ेगे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि बड़े-बड़े नेताओं- महापुरुषों ने इस देश की जनता से सीखा, उसे संविधान में रखा है। अंबेडकर जी ने दलितों के लिए लड़ाई लड़ी, यह किसने सिखाया, देश की जनता ने सिखाया, देश के दलितों के अंदर दर्द था उस दर्द को अंबेडकर जी समझे, उस कठिनाई को समझें. उसी सच्चाई के लिए अंबेडकर जी लड़े ।

इसके साथ ही राहुल गांधी जातीय जनगणना के बहाने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत देश में जातीय जनगणना नहीं करवाना चाहते हैं। जिस दिन जाति जनगणना देश में हो गई बीजेपी आरएसएस का सफाई हो जाएगा। राहुल गांधी ने कहां हमारी तेलगाना में सरकार है हमने वहां जातीय जनगणना करवाया और उसी के आधार पर वहां की सरकार लोगों को हक देने में लगी है।

राहुल गांधी यही नहीं रुके उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना में बड़ा दावा करते हुए कहा कि हमने कांग्रेस पार्टी के पूरे टीम को बदल दी है और इसके माध्यम से हम बिहार को भी बदलेंगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पिछले जितने भी नेता थे उन्होंने कई सारी गड़बड़ी की है उसे गड़बड़ी को सुधारने के लिए हम काम कर रहे हैं हमारी पार्टी में बिहार के 38 जिले में जिला अध्यक्ष बदले हैं उनकी सूची भी जारी कर दी है और बिहार को बदलने के लिए हम इस टीम के साथ काम करने में जुटे हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन के साथ हम सुनाओ लड़ेंगे और बिहार को बदलेंगे भी।

             

            राहुल गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष

हमने तेलंगाना में जातिगत जनगणना- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस देश में अगर आप अपर कास्ट के नहीं हैं, तो आप सेकंड क्लास सिटिजन हैं। ये बात मैं यूंही नहीं कह रहा। यह बात इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि मैंने सिस्टम को बहुत गहराई से देखा और समझा है। हमने तेलंगाना में जातिगत जनगणना की और उसके परिणामों को देखते हुए तेलंगाना में आरक्षण बढ़ा दिया। मैंने ख़ुद नरेंद्र मोदी के सामने कहा है कि अगर आपकी सरकार आरक्षण की दीवार नहीं खत्म करेगी तो हम आरक्षण में 50% की सीमा वाली दीवार तोड़ देंगे। 

‘जनता NDA के साथ खड़ी है’

‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा पर LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि वो बिहार के लिए अतिथि ही थे और हमेशा अतिथि ही रहेंगे। बिहार की जनता NDA के साथ खड़ी है। जो पदयात्रा उनकी लंबी चलनी चाहिए थी, वो शुरू होते ही खत्म हो गई। बिहार की जनता उनको एक स्पष्टिकरण बिहार विधानसभा चुनाव के बाद दे देंगे। राहुल गांधी का बिहार आना असफल रहेगा।

पटना में राहुल गांधी के सामने हुआ हंगामा, आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

Related Posts

15 साल का नाबालिग लड़का 40 साल की शादीशुदा महिला के साथ फरार

अनूप कुमार सिंह पटना सोशल मीडिया, जो कभी संवाद और रचनात्मकता का मंच माना जाता था, आज धीरे–धीरे कई परिवारों के लिए परेशानी का सबक बनता जा रहा है। बीते…

बिहार में भी गोवा,गुजरात,महाराष्ट्र की तरह जल परिवहन के जरिये माल ढ़ुलाई होगा : परिवहन मंत्री

संतोष राज पाण्डेय,पटना अब बिहार में भी गोवा,गुजरात,महाराष्ट्र की तरह जल परिवहन के जरिये माल ढ़ुलाई के लिए जल परिवहन को विकसित करने का काम किया जा रहा है. जिससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *