तेजस्वी यादव ऐसे पिता के बेटे हैं, जो गिरगिट की तरह अपना रंग बदलते रहे हैं : विजय कुमार सिन्हा

संतोष राज पांडेय ,पटना

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को स्वार्थी बताया है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव ऐसे पिता के बेटे हैं, जो गिरगिट की तरह अपना रंग बदलते रहे हैं. विजय कुमार सिन्हा ने  बात करते हुए कहा, “तेजस्वी यादव ऐसे पिता के बेटे हैं, जो अवसर और स्वार्थ के आधार पर गिरगिट की तरह अपना रंग बदलते रहे. ये वही लालू यादव हैं जिन्होंने कभी कहा था कि मेरी लाश पर बिहार का बंटवारा होगा, लेकिन जब समय आया तो सत्ता के लिए ये राज्य के बंटवारे के समर्थन में खड़े हो गए. जब अटल बिहारी वाजपेयी ने इसका प्रस्ताव रखा तो इन्होंने डर के मारे समझौता कर लिया इसलिए ये नेता गिरगिट की तरह अपना रंग बदलते हैं. जनता अब इनकी बातों पर भरोसा नहीं करती.”

बीजेपी के स्थापना दिवस पर क्या बोले

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है. आज पार्टी में तीसरी और चौथी पीढ़ी खड़ी है, जिन्होंने कष्ट और विपरीत परिस्थितियों को झेला है. उन्होंने भारत माता को सर्वोच्च सिंहासन पर बिठाने के सपने को पूरा करने के लिए बलिदान दिया. आज भाजपा का हर कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सुशासन के लिए समर्पित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी हर नागरिक के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, क्षेत्र या भाषा का हो. अब बिहारी अपमान का शब्द नहीं रहेगा.”

बेचारे की सरकार कहां से आएगी

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी, तो वह इस विधेयक को कूड़ेदान में डाल देंगे. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था, “बेचारे की सरकार कहां से आएगी? लालू प्रसाद यादव ने उस लायक उन्हें छोड़ा ही नहीं है. तेजस्वी को पहले यह समझना चाहिए कि उनकी पार्टी के नेता लालू यादव ने बिहार में किस तरह के भ्रष्टाचार किए हैं. उन्हें मुंह छुपाना पड़ रहा है कि उनके पिताजी ने बिहार में भ्रष्टाचार किया.”

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *