सुमित के परिजनों को जरूरी सुविधाएं सरकार उपलब्ध कराएगी: उपमुख्यमंत्री

गया

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार को खिजरसराय प्रखंड के शहबाजपुर गांव पहुंचे। यहां सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ता सुमित आनंद और उनके पिता शशिकांत शर्मा, माता रिंकी देवी छोटा भाई बालकृष्ण को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुमित आनंद पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे, जिनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। पूरे परिवार का इस तरह से एक साथ चले जाना समाज के लिए एक गहरा आघात है। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। शोक सभा की अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दयाशंकर एवं संचालन पूर्व जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव ने किया। जिला के पूर्व अध्यक्ष विजय मांझी, पश्चिम के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ चिंटू, पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, पूर्व सांसद हरि मांझी एवं रामजी मांझी गया लोकसभा संयोजक क्षितिज मोहन के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुमित आनंद के नाम पर शाहबाजपुर में बनेगा लाइब्रेरी

उपमुख्यमंत्री ने शोक सभा के दौरान समर्पित भाजपा कार्यकर्ता सुमित आनंद के नाम पर शाहबाजपुर गांव में लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की। लाइब्रेरी बनने से गांव के बच्चों को पढ़ाई में लाभ मिल सकेगा। उपमुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की की सरकार मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर उचित कार्रवाई करें।

अर्ध निर्मित पुल के कारण हुआ हादसा

परिजनों ने सड़क बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग उपमुख्यमंत्री से की है। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि राजगीर से गया तक बन रही सड़क पर दखिन गांव के पास बाईपास में पुल निर्माण किया जा रहा है। दोनों लेने के बीच काफी गैप रखा गया है लेकिन सड़क बनाने वाली कंपनी के द्वारा एहतियात के तौर पर सड़क किनारे कोई निशान नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि पुल के डिवाइडर का निर्माण अधूरा रहने के बाद भी कंपनी द्वारा सुरक्षा का कोई उपाय नहीं किया गया है।

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *