तेजस्वी पर विजय सिन्हा का कटाक्ष: कहा “जो बर्बादी के प्रतीक हैं, वे बर्बादी शब्द के भावों को लोगों को समझा रहे हैं”

पटना

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को एनडीए के घटक दलों के नेताओं की बैठक को लेकर साफ कहा कि हम सीट शेयरिंग नहीं, विकास शेयरिंग की बात कर रहे हैं। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर विकास हो, गरीबों का उत्थान और कल्याण हो, यही एनडीए सरकार की सोच है और इसी को लेकर बैठक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को मधुबनी में आगमन हो रहा है। वे यहां एक रैली को संबोधित करेंगे। इसमें मधुबनी जिला के अलावा आसपास के 10 जिलों के लोग भाग लेंगे। यहां पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों में जनता की सहभागिता और उसकी उपयोगिता को लेकर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिलेगा, जो बिहार के लिए लाभकारी और कल्याणकारी होगा। इधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के एनडीए सरकार में बिहार को बर्बाद करने के आरोपों पर उप मुख्यमंत्री सिन्हा ने कहा कि जो बर्बादी के प्रतीक हैं, वे बर्बादी शब्द के भावों को लोगों को समझा रहे हैं। राजद जब तक बिहार में रहेगा और राजद की कल्चर और सोच रखने वाली मानसिकता बिहार को सम्मान कभी नहीं दे सकती है। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नवंबर में राजनीतिक अंत करने पर भाजपा नेता विजय सिन्हा ने कहा कि वे ‘पॉलिटिकल पंडित’ हो सकते हैं। यह अहंकार जनता साफ कर देगी। प्रशांत किशोर की रैली को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको रैली करने का अधिकार है। इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर एक कार्टून साझा करते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक पैर पर खड़े हैं और उनके एक हाथ में ट्रॉफी है। इस ट्रॉफी पर लिखा हुआ है “कमजोर सीएम”। इसके अलावा इस कार्टून के पोस्ट के साथ लिखा है, “कमल कमाल, बर्बादी के 20 साल।” तेजस्वी ने नीतीश कुमार और उनकी सरकार को बेरोजगारी, पलायन, अपराध, घूसखोरी, रिश्वतखोरी, बाढ़, महंगाई, पेपर लीक सहित अन्य मुद्दों पर घेरने की कोशिश की है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *