आज का राशिफल: वृश्चिक के मान सम्मान में होगी वृद्धि, सिंह के रुके हुए कामों को मिलेगी गति, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 सोमवार, १४ अप्रैल २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:०७
सूर्यास्त: 🌄 १८:४७
चन्द्रोदय: 🌝 २०:०३
चन्द्रास्त: 🌜 ०६:३६
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ⛈️ बसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (कालयुक्त)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 वैशाख (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार चैत्र)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 प्रतिपदा (०८:२५ से द्वितीया)
नक्षत्र 👉 स्वाति (२४:१३+ से विशाखा)
योग 👉 वज्र (२२:३९ से सिद्धि )
प्रथम करण 👉 कौलव (०८:२५ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (२१:४० तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मेष
चंद्र 🌟 तुला
मंगल 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मीन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मीन
केतु 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०२ से १२:५३
अमृत काल 👉 १४:१८ से १६:०७
विजय मुहूर्त 👉 १४:३४ से १५:२५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४६ से १९:०९
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४७ से १९:५५
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०४+ से २४:५९+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:३६+ से २९:२२+
राहुकाल 👉 ०७:४२ से ०९:१७
गुलिक काल 👉 १४:०२ से १५:३७
यमगण्ड 👉 १०:५२ से १२:२७
दुर्मुहूर्त 👉 १२:५३ से १३:४३
आडल योग 👉 २४:१३+ से ३०:०६+
होमाहुति 👉 चन्द्र (२४:१३+ से मंगल)
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 उत्तर-पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 गौरी के साथ (०८:२५ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) दर्पण देखकर यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
मेष संक्रांति, सोलर नववर्ष, पुथन्डु, विषु कानी, बाबा साहब अम्बेडकर जयंती आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २४:१३+ तक जन्मे शिशुओं के नाम स्वाति नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (रू, रे, रो, त, ता) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
मीन – ०४:३९ बजे से ०६:१०
मेष – ०६:१० से ०७:५०
वृषभ – ०७:५० से ०९:४८
मिथुन – ०९:४८ से १२:०१
कर्क – १२:०१ से १४:१८
सिंह – १४:१८ से १६:२९
कन्या – १६:२९ से १८:४०
तुला – १८:४० से २०:५५
वृश्चिक – २०:५५ से २३:११
धनु – २३:११ से २५:१६+
मकर – २५:१६+ से २७:०२+
कुम्भ – २७:०२+ से २८:३५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:०७ से ०६:१०
शुभ मुहूर्त – ०६:१० से ०७:५०
रोग पञ्चक – ०७:५० से ०८:२५
शुभ मुहूर्त – ०८:२५ से ०९:४८
मृत्यु पञ्चक – ०९:४८ से १२:०१
अग्नि पञ्चक – १२:०१ से १४:१८
शुभ मुहूर्त – १४:१८ से १६:२९
रज पञ्चक – १६:२९ से १८:४०
शुभ मुहूर्त – १८:४० से २०:५५
चोर पञ्चक – २०:५५ से २३:११
शुभ मुहूर्त – २३:११ से २४:१३+
रोग पञ्चक – २४:१३+ से २५:१६+
शुभ मुहूर्त – २५:१६+ से २७:०२+
मृत्यु पञ्चक – २७:०२+ से २८:३५+
अग्नि पञ्चक – २८:३५+ से ३०:०६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
जिसका चित्त स्थिर नहीं होता, उस व्यक्ति को न तो लोगों के बीच में सुख मिलता है और न वन में ही । लोगो के बीच में रहने पर उनका साथ जलता है तथा वन में अकेलापन जलाता है।✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में निखार लेकर आएगा। आप अपने काम से लोगों को हैरान करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपका ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपको अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको परिवार में छोटो की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी संतान को किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज आप किसी से कोई वादा सोच समझ कर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी और आपके बीच बहसबाजी होने की संभावना है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपका मन खुश रहेगा। संतान के ऊपर आप जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपकी अच्छी सोच का आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपके मन मे बिजनेस को लेकर नए-नए विचार आएंगे, जो आपके बिजनेस में चार चांद लगाएंगे। माता-पिता से भी आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप अपने कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। भाई व बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। आप अपने बॉस को कोई सुझाव देंगे, वह उन्हें खूब पसंद आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए धन को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपको अपने बिजनेस की डील पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। शेयर मार्केट आदि में आप इन्वेस्टमेंट किसी एक्सपर्ट की राय से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है, क्योंकि आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। आप अपने बिजनेस की नई योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। जल्दबाजी के कारण कोई गलती आपसे हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कामों को लेकर लापरवाही न दिखाएं। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। आप अपने घर मकान आदि की रंगाई पुताई की योजना भी बना सकते हैं। आपकी किसी से बहसबाजी हो सकती है। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी जीवनसाथी आपके काम में पूरा साथ देंगी, लेकिन आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आप किसी घर मकान आदि को खरीदने की योजना बना सकते हैं। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। किसी कानूनी मामले में आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। बिजनेस की कोई डील आपकी फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपको समस्या देगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपने किसी सहयोगी से धोखा मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में आपको खुशहाली रहेगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके बिजनेस के लिए योजनाओं को गति मिलेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका मन व्यवसाय के कामों को लेकर परेशान रहेगा, जिससे आपका काम करने में भी मन नहीं लगेगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कार्य क्षेत्र में अपने बॉस की बातों को इग्नोर ना करें, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको धन को लेकर कोई लेनदेन भी सोच समझ कर करना होगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
लभन्ते ब्रह्मनिर्वाणमृषयः क्षीणकल्मषाः ।
छिन्नद्वैधा यतात्मानः सर्वभूतहिते रताः ॥
भगवान महाकाल जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka  Rashifal 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन कन्या राशि के लोगों को मिलेगा रुका हुआ पैसा और मानसिक शांति, जानिए आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, २२ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:३३सूर्यास्त: 🌅 ०६:३५चन्द्रोदय: 🌝 ०८:०२चन्द्रास्त: 🌜२२:१९अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३०सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *