┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 बुधवार, १६ अप्रैल २०२५🌻
सूर्योदय: 🌅 ०६:०५
सूर्यास्त: 🌄 १८:४८
चन्द्रोदय: 🌝 २१:५२
चन्द्रास्त: 🌜 ०७:५०
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ⛈️ बसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (कालयुक्त)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 वैशाख (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार चैत्र)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 तृतीया (१३:१६ से चतुर्थी)
नक्षत्र 👉 अनुराधा (२९:५५+ से ज्येष्ठा)
योग 👉 व्यतीपात (२४:१९+ से वरीयान)
प्रथम करण 👉 विष्टि भद्रा (१३:१६ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२६:२२+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मेष
चंद्र 🌟 वृश्चिक
मंगल 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मीन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मीन
केतु 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 १८:२० से २०:०६
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०६:०५ से २९:५५+
अमृत सिद्धि योग 👉 ०६:०५ से २९:५५+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३४ से १५:२५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४७ से १९:१०
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४८ से १९:५६
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०४+ से २४:४९+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:३५+ से २९:२०+
राहुकाल 👉 १२:२७ से १४:०२
गुलिक काल 👉 १०:५१ से १२:२७
यमगण्ड 👉 ०७:४१ से ०९:१६
दुर्मुहूर्त 👉 १२:०१ से १२:५२
वर्ज्य 👉 ०७:३८ से ०९:२५
भद्रा 👉 ०६:०५ से १३:१६
गण्ड मूल 👉 २९:५५+ से ३०:०५+
विंछुडो 👉 अहोरात्र
विडाल योग 👉 ०६:०५ से २९:५५+
होमाहुति 👉 मंगल
दिशा शूल 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल 👉 पूर्व (२९:५५+ से पूर्ण रात्रि)
राहुकाल वास 👉 दक्षिण-पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रावास 👉 स्वर्ग (१३:१६ तक)
चन्द्रवास 👉 उत्तर
शिववास 👉 क्रीड़ा में (१३:१६ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ -शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व और पश्चिम) धनिया अथवा तिल का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत, गणेश चतुर्थी व्रत आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २९:५५+ तक जन्मे शिशुओं के नाम अनुराधा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (ना, नी, नू, ने) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – ०६:०२ बजे से ०७:४२
वृषभ – ०७:४२ से ०९:४०
मिथुन – ०९:४० से ११:५४
कर्क – ११:५४ से १४:१०
सिंह – १४:१० से १६:२२
कन्या – १६:२२ से १८:३२
तुला – १८:३२ से २०:४७
वृश्चिक – २०:४७ से २३:०३
धनु – २३:०३ से २५:०८+
मकर – २५:०८+ से २६:५५+
कुम्भ – २६:५५+ से २८:२७+
मीन – २८:२७+ से २९:५८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०६:०५ से ०७:४२
शुभ मुहूर्त – ०७:४२ से ०९:४०
चोर पञ्चक – ०९:४० से ११:५४
शुभ मुहूर्त – ११:५४ से १३:१६
रोग पञ्चक – १३:१६ से १४:१०
शुभ मुहूर्त – १४:१० से १६:२२
मृत्यु पञ्चक – १६:२२ से १८:३२
अग्नि पञ्चक – १८:३२ से २०:४७
शुभ मुहूर्त – २०:४७ से २३:०३
रज पञ्चक – २३:०३ से २५:०८+
शुभ मुहूर्त – २५:०८+ से २६:५५+
चोर पञ्चक – २६:५५+ से २८:२७+
शुभ मुहूर्त – २८:२७+ से २९:५५+
रोग पञ्चक – २९:५५+ से २९:५८+
चोर पञ्चक – २९:५८+ से ३०:०५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
जहां हम नेत्र मूंद कर के, विश्वास करते हैं,विश्वासघात भी वहीं होता है॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान की नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर आप उन्हें कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपके खर्च अधिक रहने से मन परेशान रहेगा। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को भी नजरअंदाज करने से बचना होगा। भाई-बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आपको कार्यक्षेत्र में डांट खानी पड़ सकती है। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो वहां अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको बिजनेस में भी अच्छी सफलता हासिल होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपके सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आप अपने जूनियरों से काम को लेकर मदद ले सकते हैं। आप अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज ना करें। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान रहेंगे। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा वाला रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में भी समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी के लिए आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी संतान से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपको अकस्मात धन लाभ मिल सकता है, जिसमें आप भविष्य को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोच सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। भाई-बहनों से आप प्रॉपर्टी को लेकर किसी वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। आपके घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम के आने से परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र के काम में कोई बदलाव कर सकते हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी सहयोगी से काम को लेकर कोई सलाह लेनी पड़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटेंगे, तो उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। माताजी की सेहत में कुछ गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उन्हे किसी अच्छे पद की प्राप्ति होगी। संतान को किसी नए कोर्स की तैयारी करा सकते हैं। आप अपने घर के रेनोवेशन के बारे में भी सोच विचार करेंगे। आपको घर-बाहर के कामों में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो दूसरी जगह के काम लटक सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप लोगों के प्रति अपने मन में ईर्ष्या की भावना ना रखें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई नया मकान आदि खरीदने का सपना पूरा होगा। आपकी कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने किसी परिजन से लेनदेन करने से बचना होगा। आप किसी से काम को लेकर कोई सलाह कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी बुद्धि से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। आज आपके बिजनेस में चार चांद लगेंगे, क्योंकि आप कुछ नई योजनाओं को शामिल कर सकते हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने सहयोगियों से आसानी से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपने परिवार के सदस्यों से यदि कोई राज छिपा रखा था, तो वह सभी के सामने उजागर हो सकता है। संतान किसी प्रतियोगिता में जीत हासिल करेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके कामों में विघ्न आने से आप परेशान रहेंगे। आपके विरोधी भी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको किसी अजनबी की बातों पर भरोसा करने से बचाना होगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेनदेन सोच समझकर करना होगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
स्पर्शान्कृत्वा बहिर्बाह्यांश्चक्षुश्चैवान्तरे ध्रुवोः ।
प्राणापानौ समौ कृत्वा नासाभ्यन्तरचारिणौ ॥
भगवान गणेश जी की जय
⛳⚜⛳













