गोपालगंज में स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय के अभिनंदन में उमड़ी भीड़, कहा – एनडीए की सरकार में मोदी जी का नेतृत्व विकास और विश्वास की सरकार है, यह नहीं टूटेगा

बरौली (गोपालगंज)

मंगलवार को शहर का थाना चौक पर गहमागहमी थी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर लोगों की भीड़ रही. उद्घाटन के मौके पर पूरे शहर को भगवा झंडे से सजा दिया था. वहीं पुलिस भी चाक-चौबंद थी और हर चौराहे पर पुलिस के जवान गाड़ियों को पार करा रहे थे. करीब पौने पांच बजे स्वास्थ्य मंत्री का काफिला अस्पताल में प्रवेश किया, तो इंतजार में उमड़ी भीड़ ने स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय का जोरदार स्वागत किया।

अस्पताल के नये भवन का पहले किया निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री पहले अस्पताल के नये भवन में पहुंचे तथा एक-एक कमरे का निरीक्षण किया एवं जहां कमी दिखी, उसे ठीक करने के निर्देश भी दिये. स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी कमी है उसे तुरंत दूर किया जाए। जनता को किसी भी प्रकार की कमी नही होनी चाहिए।

अस्पताल के विधिवत उद्घाटन के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमने अस्पताल का निरीक्षण किया और जो कमी मुझे दिखी, वो बहुत जल्द दूर की जायेगी. हम जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं. आज बिहार स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है. एनडीए सरकार के कारण राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में काफी सुधार हुआ है. वर्तमान में बिहार में 12 मेडिकल कॉलेज और अस्पताल संचालित हैं. इस वित्तीय साल में राज्य में 22 नये मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोले जायेंगे. इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में 1500 नये अस्पताल भवनों का निर्माण किया जायेगा. एनडीए की सरकार में मोदी जी का नेतृत्व विकास और विश्वास की सरकार है, यह नहीं टूटेगा.

स्कूल की खस्ताहाली को नीतीश कुमार ने बदला : मंत्री

मंच पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि आपलोगों ने पहले के शिक्षा विभाग को भी देखा है, और आज भी देख रहे हैं. पहले स्कूल खस्ताहाल थे, शिक्षकों की कमी थी, उपस्कर नहीं थे. लेकिन आज हमारे स्कूल हर स्तर पर परिपूर्ण हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है. माहौल को बदलने का काम सरकार ने किया. अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति हुई, उपस्कर और संसाधनों की कमी हमारे स्कूलों में नहीं है. दोनों मंत्रियों ने पूर्व की राजद सरकार की कमियों को गिनाया.

नहीं पहुंच सके मंत्री जनक राम

वहीं अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम कहीं और व्यस्त होने के कारण उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके. मौके पर एमएलसी राजीव उर्फ गप्पू बाबू, सदर विधायक कुसुम देवी, गोरेयाकोठी के विधायक देवेशकांत, पूर्व बैकुंठपुर विधायक मंजीत सिंह, विधायक रामप्रवेश राय, चेयरमैन प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद, उप चेयरमैन संजय उपाध्याय, शेर साह, राजू चौबे, नवलकिशोर प्रसाद, गोविंद सिंह, शिवकुमार उपाध्याय, आदित्यनाथ दुबे, वीरेंद्र चौबे, मनोज तिवारी, चितलाल साह, विंदा उपाध्याय, महंत सत्यदेव दास, महंत रितेश दास सहित दर्जनों नेता तथा सैकड़ों कार्यकर्ता थे.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *