भविष्य में भी किसानो को बिजली खेत पर नहीं मिलने की अगर समस्या हो तो आवेदन चीनी मिल में दे दें : दीपक यादव

बगहा

किसानो से सीधे संवाद एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान तिरुपति शुगर्स लि बगहा के एमडी श्री दीपक यादव की किसानों ने अपनी व्यथा सुनाई। किसानों को  बिजली कनेक्शन उनके खेत पर नहीं मिल पाने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

समाधान हेतु सचिव गन्ना उद्योग विभाग बिहार के बगहा चीनी मिल के भ्रमण के दौरान श्री दीपक यादव जी द्वारा इस गंभीर समस्या की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया गया। उक्त समस्या के निराकरण हेतु बिजली विभाग एवं गन्ना उद्योग विभाग द्वारा किसानों के विद्युत संबंधी सभी समस्याओं के समाधान हेतु मिल में आज दिनांक 16.4.2025 को कैम्प लगा कर समस्याओं का निराकरण कराया गया । आज के कैंप में कुल 185 कृषकों के द्वारा नए कनेक्शन हेतु आवेदन दिए गए। साथ ही ऐसे 35कृषक जो पूर्व में आवेदन दिए थे और किन्हीं कारणों से उनको कनेक्शन प्राप्त नहीं हुआ है उनका रिक्वेस्ट नंबर भी संबंधित अधिकारियों को दिया गया जिस पर त्वरित कार्यवाही कर कनेक्शन उपलब्ध कराने का आश्वासन उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा दिया गया।
दीपक यादव ने कहा कि भविष्य में भी किसानो को बिजली खेत पर नहीं मिलने की अगर समस्या हो तो आवेदन चीनी मिल में दे दें।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पूरे रिज़र्व क्षेत्र में जगह जगह पर कैम्प लगाएं जाएँगे । आज ही तिरुपति शुगर्स लि. बगहा के सभागार में कृषि यंत्रीकरण तथा गन्ने में कीट बीमारियों के नियंत्रण विषयक एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय गन्ना किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला में गन्ने की आधुनिक खेती हेतु उपयुक्त कृषि यंत्रों तथा उसकी खरीद पर गन्ना उद्योग विभाग द्वारा दिए जा रहे अनुदान के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही साथ गन्ने की उपयुक्त प्रजातियों की बुवाई, खर पतवार नियंत्रण कीटो था बीमारियों के नियंत्रण संबंधित जानकारी वैज्ञानिक द्वारा दिया गया। सभी उपस्थित किसानों को विद्युत विभाग के पदाधिकारियों तथा ईख पदाधिकारी द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या यदि आती तो तो उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबर पर सूचित करें। कार्यक्रम में ईख पदाधिकारी रामनगर श्री श्रीराम सिंह डॉ विनय सिंह ,महाप्रबंधक गन्ना बी एन त्रिपाठी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *