बीजेपी के कई नेता सीएम आवास पहुंचे,क्या चुनाव में NDA का CM फेस बदलेगा

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात के लिए बुधवार (16 अप्रैल) की दोपहर बीजेपी के कई नेता सीएम आवास पहुंचे. इन नेताओं में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया आदि थे. 

बताया जाता है कि पहले बीजेपी दफ्तर में बैठक हुई उसके बाद ये लोग सीएम आवास पहुंचे. सीएम आवास में इनकी मुलाकात नीतीश कुमार से हुई. नीतीश कुमार से मुलाकात करने के लिए बीजेपी कोटे के मंत्री मंगल पांडेय और फिर प्रेम कुमार भी सीएम आवास पहुंचे. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई है.

बैठक में पीएम मोदी के दौरे की भी चर्चा

उधर दूसरी ओर जैसे ही बीजेपी के नेता सीएम आवास पहुंचे तो सियासी गलियारे में अलग ही चर्चा तेज हो गई. खैर इस मुलाकात के दौरान सीएम नीतीश कुमार से क्या कुछ बातें हुईं यह तो बैठक में शामिल नेता ही बता पाएंगे, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि 24 अप्रैल को पीएम मोदी बिहार के मधुबनी दौरे पर आ रहे हैं, पंचायती राज दिवस है, रैली है तो इस पर भी बैठक में बातें हुई हैं.

वहीं बिहार में विधानसभा चुनाव है तो एनडीए से सीएम फेस कौन होगा इसको लेकर विपक्ष बार-बार बयान दे रहा है. हालांकि बीजेपी के कई नेता यह साफ कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव होगा और वही सीएम बनेंगे. नीतीश कुमार के नाम पर कोई कन्फ्यूजन नहीं है. ऐसे में इस बैठक से यह भी संदेश देने की कोशिश है कि एनडीए में सब कुछ ठीक है. 

बता दें कि 24 अप्रैल को जो पीएम मोदी का कार्यक्रम है उसमें सीएम नीतीश कुमार को भी शामिल होना है. पीएम मोदी मधुबनी से विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे. चुनाव साल है तो पीएम मोदी का यह दौरा भी काफी अहम माना जा रहा है. आसपास के जिलों से काफी संख्या में लोग भी पहुंचेंगे. एनडीए के नेता इसको लेकर दावा भी कर रहे हैं.

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *