तेजस्वी के कार्यकाल में 26 करोड़ का फर्जीवाड़ा : विजय सिन्हा

पटना

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी टेंडरों में मंत्रियों की कमीशनखोरी के आरोपों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि तेजस्वी यादव जब खुद उपमुख्यमंत्री थे और पथ निर्माण मंत्री भी थे, उस समय उनके माध्यम से पथ निर्माण विभाग में 26 करोड़ रुपए ज्यादा दिए गए। इतने रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ, लेकिन वह उस पर चुप हैं. विजय सिन्हा ने कहा, “तेजस्वी यादव के समय के जितने एस्टीमेट और प्राक्कलन बने थे, सबकी हमने जांच कराई थी, उसमें 26 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है.”

विजय सिन्हा ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव अब जो आरोप लगा रहे हैं, उसके सबूत उपलब्ध कराएं. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार दौरे को लेकर कहा कि जो जनता का सेवक रहेगा, वही बिहार का नेता बनेगा. अब बिहार को खलनायक की जरूरत नहीं है, बिहार को अब नायक की जरूरत है.

तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर साधा था निशाना

तेजस्वी यादव ने शनिवार को भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश कुमार की सरकार पर जोरदार सियासी हमला बोला. उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार का आलम है कि ताबड़तोड़ सभी विभागों में टेंडर निकाले जा रहे हैं, जिसमें सभी विभागीय मंत्रियों को 30 प्रतिशत कमीशन तय है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे उन्हें चुनाव का खर्च भी निकालना है.

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *