आज का राशिफल 7 मई 2025 : उभयचरी योग से आज मिथुन कर्क और वृश्चिक राशि का चमकेगा भाग्य, जानें अपना आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 बुधवार, ०७ मई २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:५०
सूर्यास्त: 🌄 १८:५७
चन्द्रोदय: 🌝 १४:३७
चन्द्रास्त: 🌜 २७:०९+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ⛈️ ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (कालयुक्त)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 वैशाख
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 दशमी (१०:१९ से एकादशी)
नक्षत्र 👉 पूर्व फाल्गुनी (१८:१७ से उत्तर फाल्गुनी)
योग 👉 व्याघात (२५:०५+ से हर्षण)
प्रथम करण 👉 गर (१०:१९ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (२३:२१ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मेष
चंद्र 🌟 सिंह
मंगल 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मेष (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मीन
केतु 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 ११:१४ से १३:००
रवि योग 👉 ०५:५० से १८:१७
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:२७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५६ से १९:१८
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५७ से २०:०३
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२+ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२३+ से २९:०६+
राहुकाल 👉 १२:२४ से १४:०२
गुलिक काल 👉 १०:४५ से १२:२४
यमगण्ड 👉 ०७:२८ से ०९:०७
दुर्मुहूर्त 👉 ११:५७ से १२:५०
वर्ज्य 👉 २६:२०+ से २८:०७+
भद्रा 👉 २३:२१ से २९:४९+
विडाल योग 👉 ०५:५० से १७:१७
होमाहुति 👉 शनि
दिशा शूल 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (१८:१७ से पूर्ण रात्रि)
राहुकाल वास 👉 दक्षिण-पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रा वास 👉 मृत्यु (२३:२१ से पाताल)
चन्द्रवास 👉 पूर्व (२४:५७+ से दक्षिण)
शिववास 👉 सभा में (१०:१९ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व, पश्चिम) तिल अथवा धनिया का सेवन यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान, त्रिशूर पूरम आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १८:१७ तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (मो, टी, ट) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०४:३९ बजे से ०६:१९
वृषभ – ०६:१९ से ०८:१८
मिथुन – ०८:१८ से १०:३१
कर्क – १०:३१ से १२:४७
सिंह – १२:४७ से १४:५९
कन्या – १४:५९ से १७:१०
तुला – १७:१० से १९:२४
वृश्चिक – १९:२४ से २१:४०
धनु – २१:४० से २३:४६
मकर – २३:४६ से २५:३२+
कुम्भ – २५:३२+ से २७:०५+
मीन – २७:०५+ से २८:३५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:५० से ०६:१९
शुभ मुहूर्त – ०६:१९ से ०८:१८
मृत्यु पञ्चक – ०८:१८ से १०:१९
अग्नि पञ्चक – १०:१९ से १०:३१
शुभ मुहूर्त – १०:३१ से १२:४७
रज पञ्चक – १२:४७ से १४:५९
शुभ मुहूर्त – १४:५९ से १७:१०
चोर पञ्चक – १७:१० से १८:१७
शुभ मुहूर्त – १८:१७ से १९:२४
रोग पञ्चक – १९:२४ से २१:४०
शुभ मुहूर्त – २१:४० से २३:४६
मृत्यु पञ्चक – २३:४६ से २५:३२+
अग्नि पञ्चक – २५:३२+ से २७:०५+
शुभ मुहूर्त – २७:०५+ से २८:३५+
मृत्यु पञ्चक – २८:३५+ से २९:४९+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
उत्तम समय कभी नहीं आता, समय को उत्तम बनाना पड़ता है ॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपके किसी मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ने से आप काफी खुश रहेंगे। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है, लेकिन आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको बेवजह के झगड़े झंझटों में पड़ने से बचना होगा, क्योंकि वह आपका सिरदर्द ही बढ़ाएंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए किसी जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला निपटेगा, जो आपके लिए सिरदर्द बना हुआ था। आप अपने घर की साफ-सफाई और बाकी कामों पर पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपके मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई निर्णय सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की कोशिश करें और किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तभी वह पूरा हो सकेगा। विद्यार्थियों को कोई स्कॉलरशिप आदि मिल सकती है। अध्यापक भी आपसे काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपनी सोच समझ से कामों में आगे बढ़ना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी बात को लेकर यदि कोई उलझन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी सहयोगी से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है, लेकिन आपका कोई काम लंबे समय से यदि लटका हुआ था, तो आपको उसे पूरा करने के प्रयत्न जारी रखने होंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी अच्छी सोच से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी। आपको अपने कामों में कुछ नया सीखने को मिलेगा। अपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको अपने दोस्तों के साथ बहुत ही सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपको यदि पार्टनरशिप में कोई काम करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचारकर करें। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आप आसानी से पूरा कर सकेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घरेलू मामले यदि आपके लंबे समय से लटके पड़े थे, तो वह भी पूरे हो सकते हैं। आपको किसी काम को पूरा करने के लिए अपने किसी मित्रों से मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में सोच विचारकर सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका खर्चा भी अधिक होगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके खूब काम आएगी और राजनीति में आप आगे बढ़ने के बारे में थोड़ा सोच विचार अवश्य करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनामा रहेगा। भाई- बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आप अपने शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी समस्या बन सकती हैं। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने बेफिजूल के खर्चों पर भी लगाम लगाने की कोशिश करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। संतान के मन में चल रही उलझन को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। वैवाहिक जीवन में भी आपसे प्रेम बना रहेगा। आपको सामाजिक कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और परिवार में चल रहा वाद-विवाद भी काफी हद तक दूर होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। ससुराल पक्ष आपको धन लाभ मिलते दिख रहा हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोग किसी बड़ी डील के फाइनल होने से काफी खुश रहेंगे। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा और वह आपको कोई प्रमोशन भी दे सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आज आपका मन परेशान रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं, जिससे उनके विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है॥
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु ।
युक्तस्वप्नावबोधस्य योगो भवति दुःखहा ॥
वीर बजरंगबली जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka  Rashifal 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन कन्या राशि के लोगों को मिलेगा रुका हुआ पैसा और मानसिक शांति, जानिए आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, २२ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:३३सूर्यास्त: 🌅 ०६:३५चन्द्रोदय: 🌝 ०८:०२चन्द्रास्त: 🌜२२:१९अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३०सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *