कार्य विभागों को शिड्यूल रेट पर उपलब्ध कराया जाएगा जिलों में जब्त बालू : विजय कुमार सिन्हा

कार्य विभागों से लेकर आम आदमी तक लघु खनिजों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा खान एवं भूतत्व विभाग : विजय कुमार सिन्हा

राज्य की प्रगति की गति नहीं थमने देगा खान-भूतत्व विभाग : विजय कुमार सिन्हा

पटना

उपमुख्यमंत्री- सह- खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार सरकार विकासात्मक परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर इसपर जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचों के सुसंगत विकास और विस्तार में खान एवं भूतत्व विभाग अपनी निर्णायक भूमिका को भलीभांति जानता है। इसलिए हमारा प्रयास रहा है कि कार्य विभागों से लेकर आम आदमी तक अवैध प्रचालनों से मुक्त और लागत प्रभावी दर से मांग के अनुसार बालू, मिट्टी, पत्थर, गिट्टी जैसे लघु खनिजों की उपलब्धता सुनिश्चित हो।

श्री सिन्हा ने आगे कहा कि विकास जुड़ी परियोजनाओं को गति देने के लिए आज राज्य में 180 बालूघाट संचालित हैं । इनके अलावा सफेद बालू के 18 बालू घाट क्रियाशील हैं । साथ ही अवैध खनन पर दबिश के कारण जब्त बालू का उपयोग भी कार्यों विभागों जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा । राज्य के विभिन्न जिलों से मिले आंकड़ों के हिसाब से राज्यभर में कुल मिलाकर करीब 2 करोड़ 18 लाख 84 हजार 65 घनफीट बालू की जब्ती हुई है । जिन्हें मांग के अनुसार शिड्यूल रेट पर कार्य विभागों को उपलब्ध कराया जाएगा ।

कार्य विभागों के पास अब होगा सीधा खनन पट्टा हासिल करने का विकल्प : विजय कुमार सिन्हा

श्री सिन्हा ने बताया कि विभिन्न जिलों में नीलामित हुए बालू घाटों में से कुल 37 घाट विभाग को प्रत्यर्पित हो गए थे । इस प्रत्यर्पण का मुख्य कारण घाट की अनुमान्य राजस्व क्षमता से अधिक बोली लगाना था । जब विभाग की ओर से अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी गई, तब इन घाटों का प्रत्यर्पण कराया गया । हमने इनसे जुड़े संवेदकों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है । दूसरी तरफ विभाग की ओर से 29 प्रत्यर्पित घाटों की पुनः नीलामी कराई गई, जिनमें 14 बालू घाटों की नीलामी सफल रही है ।

श्री सिन्हा ने कहा कि बीते दिनों कुछ विभागों के हवाले से प्रेस के माध्यम से बालू की कमी खबर सामने आई थी । इसलिए आज हमने राज्य के सभी खनन विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की है । विभाग ने पत्र द्वारा सभी जिलों को निदेशित किया है कि परियोजनाओं में बालू की निर्बाध उपलब्धता के लिए बिहार खनिज नियमावली-2019 के नियम-78 के तहत कार्य विभागों को उनकी मांग के अनुसार सीधा खनन पट्टा प्राप्त कराने का विकल्प दिया जाए । ताकि बिना किसी बाधा के बिहार की प्रगति की गति बनी रहे ।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *