राज्य में 27,375 आशा कार्यकर्ताओं का चयन शीघ्र : मंगल पांडेय

पटना

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि अगले तीन महीने के भीतर राज्य में 27,375 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जायेगा। चयन प्रक्रिया जल्द ही शुरु कर दी जायेगी। वे  राज्य स्वास्थ्य समिति में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद जानकारी दे रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं का चयन ग्राम सभा के माध्यम से होगा, जिसके कार्यान्वयन का जिम्मा स्थानीय मुखिया को दिया जायेगा। वहीं शहरी क्षेत्रों में होने वाले चयन में स्थानीय वार्ड पार्षदों की अहम भूमिका होगी।

आगामी तीन महीने के भीतर ग्रामीण क्षेत्रों में 21 हजार 9 आशा एवं शहरी क्षेत्रों के लिए 5 हजार 316 आशा चयनित होंगे। साथ ही 1 हजार 50 आशा फैसिलिटेटर का भी चयन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया तीन माह के भीतर पूरी कर ली जायेगी। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह, कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, बीएमएसआइसीएल के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह सहित कई विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं पहलगाम आतंकी हमले पर विपक्ष को घेरते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि जहां एक ओऱ आतंकी हमले से पूरा देश मर्माहत है, वहीं राजद और कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयानों पर पाकिस्तानी मीडिया भारत को बदनाम करने की मुहिम चला रहा है। मंगलवार को जारी बयान में उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के कुछ नेता पाकिस्तान की भाषा बोलकर दुश्मन देश का हौसला बढ़ा रहे हैं। यह वहीं कांग्रेस है जिसने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए और सबूत मांगे थे।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *