Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ, मीन किस राशि के लिए है भाग्यवान दिन, पढ़ें आज का राशिफल

अध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 सोमवार, ०२ जून २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:४१
सूर्यास्त: 🌄 १९:०९
चन्द्रोदय: 🌝 ११:३८
चन्द्रास्त: 🌜 २४:४०+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ⛈️ ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (कालयुक्त)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 ज्येष्ठ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 सप्तमी (२०:३४ से अष्टमी)
नक्षत्र 👉 मघा (२२:५५ से पूर्व फाल्गुनी)
योग 👉 व्याघात (०८:२१ से हर्षण)
प्रथम करण 👉 गर (०८:११ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (२०:३४ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृषभ
चंद्र 🌟 सिंह
मंगल 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 वृषभ (अस्त, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५८ से १२:५२
अमृत काल 👉 २०:२३ से २२:०५
विजय मुहूर्त 👉 १४:४० से १५:३४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०८ से १९:२९
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०९ से २०:१२
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०४+ से २४:४६+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१६+ से २८:५९+
राहुकाल 👉 ०७:२२ से ०९:०३
गुलिक काल 👉 १४:०६ से १५:४७
यमगण्ड 👉 १०:४४ से १२:२५
दुर्मुहूर्त 👉 १२:५२ से १३:४६
वर्ज्य 👉 १०:१६ से ११:५७
भद्रा 👉 २०:३४ से २९:४१+
गण्ड मूल 👉 ०५:४१ से २२:५५
आडल योग 👉 ०५:४१ से २२:५५
होमाहुति 👉 शुक्र
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 उत्तर-पश्चिम
अग्निवास 👉 पाताल (२०:३४ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 मृत्यु (२०:३४ से पूर्ण रात्रि)
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 भोजन में (२०:३४ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) दर्पण देखकर यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २२:५५ तक जन्मे शिशुओं के नाम मघा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (म’, ‘मा’, ‘मि’, ‘मी’, ‘मु’, ‘मे’) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृषभ – ०४:३७ से ०६:३५
मिथुन – ०६:३५ से ०८:४९
कर्क – ०८:४९ से ११:०५
सिंह – ११:०५ से १३:१७
कन्या – १३:१७ से १५:२८
तुला – १५:२८ से १७:४२
वृश्चिक – १७:४२ से १९:५८
धनु – १९:५८ से २२:०३
मकर – २२:०३ से २३:५०
कुम्भ – २३:५० से २५:२३+
मीन – २५:२३+ से २६:५३+
मेष – २६:५३+ से २८:३३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४१ से ०६:३५
रज पञ्चक – ०६:३५ से ०८:४९
शुभ मुहूर्त – ०८:४९ से ११:०५
चोर पञ्चक – ११:०५ से १३:१७
शुभ मुहूर्त – १३:१७ से १५:२८
रोग पञ्चक – १५:२८ से १७:४२
शुभ मुहूर्त – १७:४२ से १९:५८
मृत्यु पञ्चक – १९:५८ से २०:३४
अग्नि पञ्चक – २०:३४ से २२:०३
शुभ मुहूर्त – २२:०३ से २२:५५
रज पञ्चक – २२:५५ से २३:५०
शुभ मुहूर्त – २३:५० से २५:२३+
चोर पञ्चक – २५:२३+ से २६:५३+
रज पञ्चक – २६:५३+ से २८:३३+
शुभ मुहूर्त – २८:३३+ से २९:४१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
शब्दों की मिठास से अंदर का भेद नहीं पता चल सकता है, मोर को देख के,कौन कह सकता हैं कि ये साँप खाता होगा॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। परिवार का कोई सदस्य काम के लिए कहीं बाहर जा सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपनी कमी को सुधार कर अपने कामों में जुटना होगा। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें। पिताजी आपको कोई सलाह दे सकते हैं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। पारिवारिक समस्याएं भी यदि लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगी। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है। आपको किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना भी पड़े, तो कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्य करें। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको अच्छा धन मिलने से आप इन्वेस्टमेंट के बारे में भी सोचेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी समस्या को छोटा समझे, तो वह आज बढ़ सकती है। आप शारीरिक रूप से कमजोर रहेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपने कोई राज यदि लंबे समय से छुपा रखा था, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकता है। आपको पुराने झगड़े व झंझटों से छुटकारा मिलेगा। कोई कानूनी मामला आपको खुशी दे सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपके बॉस से आपके रिश्ते काफी बेहतर रहेंगे, लेकिन आपके आसपास कुछ शत्रु भी बने रहेंगे। आपको कोई चोट चपेट आदि लगने की संभावना है। आप यदि किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें थोड़ा धैर्य रखना होगा। आपका कोई सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। आप शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय न ले। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में लापरवाही नहीं करनी है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको कोई नौकरी से संबंधित खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर बातचीत हो सकती हैं। कोई विवाद को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपका कोई मित्र आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। परिवार में माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती है। आप घर से ज्यादा बाहर के कामों पर ध्यान लगाएंगे। आपको किसी काम को पूरा करने मे यदि कोई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाई से सलाह ले सकते हैं, लेकिन वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी भी कर सकते हैं। आपके बॉस से आपके रिश्ते में थोड़ी कड़वाहट रहेगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। किसी शारीरिक समस्या को आप छोटा ना समझे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कोई पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पूजा पाठ में आपका खूब मन लगेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने धन का निवेश बहुत ही सोच समझकर करें। संतान की फरमाइश पर आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। जो आपके व्यवसाय में धन लगाने में आपकी पूरी मदद करेंगे। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से कोई भी बात सोच समझ कर बोले, उनके रिश्ते में खटास आने की संभावना है। आपको अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको व्यवसाय में अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको टेंशन बनी रहेगी। भाग दौड़ भी अधिक रहेगी। नौकरी में आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो वहां किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले। आपका कोई पुराना लेनदेन पूरा होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आपका डूबा हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत मिलेगी। परिवार व प्रॉपर्टी को लेकर कोई घमासान छिड़ सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
तत्र तं बुद्धिसंयोगं लभते पौर्वदेहिकम् ।
यतते च ततो भूयः संसिद्धौ कुरुनन्दन ।
बाबा महाकाल जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka  Rashifal 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन कन्या राशि के लोगों को मिलेगा रुका हुआ पैसा और मानसिक शांति, जानिए आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, २२ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:३३सूर्यास्त: 🌅 ०६:३५चन्द्रोदय: 🌝 ०८:०२चन्द्रास्त: 🌜२२:१९अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३०सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *