30 जून 2025, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): महीने के आखिर दिन सिंह वाले अवसरों का उठाएंगे लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 सोमवार, ३० जून २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:४४
सूर्यास्त: 🌄 १९:१७
चन्द्रोदय: 🌝 १०:२०
चन्द्रास्त: 🌜 २३:१०
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 आषाढ़
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 पञ्चमी (०९:२३ से षष्ठी)
नक्षत्र 👉 मघा (०७:२० से पूर्व फाल्गुनी)
योग 👉 सिद्धि (१७:२१ से व्यतीपात)
प्रथम करण 👉 बालव (०९:२३ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२१:४६ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 सिंह
मंगल 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०४ से १२:५८
अमृत काल 👉 २६:०५+ से २७:४७+
रवि योग 👉 ०७:२० से २९:४५+
विजय मुहूर्त 👉 १४:४६ से १५:४०
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१६ से १९:३७
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१७ से २०:२०
निशिता मुहूर्त 👉 २४:१०+ से २४:५२+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२१+ से २९:०३+
राहुकाल 👉 ०७:२६ से ०९:०७
गुलिक काल 👉 १४:१२ से १५:५४
यमगण्ड 👉 १०:४९ से १२:३१
दुर्मुहूर्त 👉 १२:५८ से १३:५२
वर्ज्य 👉 १५:५२ से १७:३४
गण्ड मूल 👉 ०५:४४ से ०७:२०
विडाल योग 👉 ०७:२० से २९:४५+
होमाहुति 👉 बुध
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 उत्तर-पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी (०९:२३ से आकाश)
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 कैलाश पर (०९:२३ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) दर्पण देखकर यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
आषाढ़ शुक्ल पञ्चमी, स्कन्द षष्ठी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०७:२० तक जन्मे शिशुओं के नाम मघा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (मा, मी, मु, मे, मो ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मिथुन – ०४:४५ से ०६:५९
कर्क – ०६:५९ से ०९:१५
सिंह – ०९:१५ से ११:२७
कन्या – ११:२७ से १३:३७
तुला – १३:३७ से १५:५२
वृश्चिक – १५:५२ से १८:०८
धनु – १८:०८ से २०:१३
मकर – २०:१३ से २२:००
कुम्भ – २२:०० से २३:३३
मीन – २३:३३ से २५:०३+
मेष – २५:०३+ से २६:४३+
वृषभ – २६:४३+ से २८:४१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०५:४४ से ०६:५९
शुभ मुहूर्त – ०६:५९ से ०७:२०
रज पञ्चक – ०७:२० से ०९:१५
शुभ मुहूर्त – ०९:१५ से ०९:२३
चोर पञ्चक – ०९:२३ से ११:२७
शुभ मुहूर्त – ११:२७ से १३:३७
रोग पञ्चक – १३:३७ से १५:५२
शुभ मुहूर्त – १५:५२ से १८:०८
मृत्यु पञ्चक – १८:०८ से २०:१३
अग्नि पञ्चक – २०:१३ से २२:००
शुभ मुहूर्त – २२:०० से २३:३३
रज पञ्चक – २३:३३ से २५:०३+
अग्नि पञ्चक – २५:०३+ से २६:४३+
शुभ मुहूर्त – २६:४३+ से २८:४१+
रज पञ्चक – २८:४१+ से २९:४५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
चार लोग क्या कहेंगे, चार लोग आपकी तेहरवी पर कहेंगे” पूड़ी गरम लाना इसलिए उन चार लोगों में अपना समय व्यर्थ न करें॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर और दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग बेहतर लाभ कमा सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर नुकसान में आ सकते हैं, इसलिए आपको अपने डिसीजन मेकिंग को मजबूत करने की आवश्यकता है। जॉब कर रहे लोग अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर बनाकर रखें, क्योंकि इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचना होगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कलह की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। आपको अपने किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको थोड़ा समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा और आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रुक सकती हैं, जो आपकी परेशानियों को थोडा बढ़ा सकती है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन आपको कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष से धन उधार लेने से बचना होगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी सुख और समृद्धि बढ़ने से खुशी होगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको सोच समझकर कामों को करने की आवश्यकता है। आप दूसरों के मामले में बेवजह ना बोले। आपको कामो में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। बिजनेस कर रहे जातकों को अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थी कुछ नया सीखने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन यदि पेंडिंग चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपका अपने परिवार में किसी बात के लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर हो सकते हैं। सेहत को लेकर आपको कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आप किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें और अपने जरूरी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। माताजी से आप परिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती आपके लिए सिरदर्द बन सकती है। जीवनसाथी से आप संतान के करियर को लेकर कोई सलाह मशवरा ले सकते हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप किसी बात को लेकर आपके सहयोगी आपको परेशान कर सकते हैं। आप अपने पिताजी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद लंबे समय से चला आ रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनी रहेगी, लेकिन आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप अपनी आय को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काम के सिलसिले में आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी किसी बात को लेकर सहयोगी परेशान हो सकते हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जल्दबाजी में आपको अपने निर्णय को लेकर पछतावा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जो आपको खुशी देगी। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में किसी वाद-विवाद की स्थिति को उत्पन्न होने से आप बचा सकते हैं। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधा बढे़गी जो आपको खुशी देगी। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आपको बिजली के उपकरणों से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी परोपकार के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। सामाजिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी मेहनत भी रंग लाएगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
अन्तवत्तु फलं तेषां तद्भवत्यल्पमेधसाम् ।
देवान्देवयजो यान्ति मद्भक्ता यान्ति मामपि ॥
बाबा महाकाल जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: आज सूर्य, शुक्र और बुध का बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, ०४ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०७:०६सूर्यास्त: 🌄 १८:१६चन्द्रोदय: 🌝 २०:४५चन्द्रास्त: 🌜 ०८:३९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal: 3 फरवरी राशिफल, आज दोपहर 3:18 के बाद शुरू होगा ‘अशुभ काल’, मेष और सिंह राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम वरना पछताएंगे!

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻मंगलवार, ०३ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०७:१५सूर्यास्त: 🌅 ०६:०६चन्द्रोदय: 🌝 १९:३१चन्द्रास्त: 🌜०८:०१अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)ऋतु: 🏔️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *