Aaj Ka Rashifal 08 July 2025: आज प्रदोष व्रत पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, अचानक धनलाभ के योग, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 मंगलवार, ०८ जुलाई २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:४७
सूर्यास्त: 🌄 १९:१७
चन्द्रोदय: 🌝 १७:२४
चन्द्रास्त: 🌜 २८:०१+
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 आषाढ़
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 त्रयोदशी (२४:३८+ से चतुर्दशी)
नक्षत्र 👉 ज्येष्ठा (२७:१५+ से मूल)
योग 👉 शुक्ल (२२:१७ से ब्रह्मा)
प्रथम करण 👉 कौलव (११:५७ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (२४:३८+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 वृश्चिक
मंगल 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०५ से १२:५९
अमृत काल 👉 १७:४२ से १९:२६
रवि योग 👉 २७:१५+ से २९:४८+
विजय मुहूर्त 👉 १४:४७ से १५:४१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१५ से १९:३७
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१७ से २०:२०
निशिता मुहूर्त 👉 २४:११+ से २४:५३+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२३+ से २९:०५+
राहुकाल 👉 १५:५४ से १७:३६
गुलिक काल 👉 १२:३२ से १४:१३
यमगण्ड 👉 ०९:१० से १०:५१
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:२९ से ०९:२३
वर्ज्य 👉 ०७:१६ से ०९:०९
गण्ड मूल 👉 अहोरात्रि
विंछुडो 👉 ०५:४७ से १७:१५
विडाल योग 👉 २७:१५+ से २९:४८+
होमाहुति 👉 शनि (२७:१५ से चन्द्र)
दिशा शूल 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल 👉 पूर्व (२७:१५+ तक)
राहुकाल वास 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश (२४:३८+ से पाताल)
चन्द्रवास 👉 उत्तर (२७:१५+ से पूर्व)
शिववास 👉 नन्दी पर (२४:३८+ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व और दक्षिण) गुड़ का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
विजयापार्वती व्रत प्रारंभ, भौम प्रदोष व्रत, आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी, मंगला तेरस, आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २७:१५+ तक जन्मे शिशुओं के नाम ज्येष्ठा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (नान, य, या, यो, भ, ध, फ, ढ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मिथुन – ०४:१४ से ०६:२७
कर्क – ०६:२७ से ०८:४३
सिंह – ०८:४३ से १०:५५
कन्या – १०:५५ से १३:०६
तुला – १३:०६ से १५:२१
वृश्चिक – १५:२१ से १७:३७
धनु – १७:३७ से १९:४२
मकर – १९:४२ से २१:२८
कुम्भ – २१:२८ से २३:०१
मीन – २३:०१ से २४:३२+
मेष – २४:३२+ से २६:१२+
वृषभ – २६:१२+ से २८:१०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:४७ से ०६:२७
अग्नि पञ्चक – ०६:२७ से ०८:४३
शुभ मुहूर्त – ०८:४३ से १०:५५
रज पञ्चक – १०:५५ से १३:०६
शुभ मुहूर्त – १३:०६ से १५:२१
चोर पञ्चक – १५:२१ से १७:३७
शुभ मुहूर्त – १७:३७ से १९:४२
रोग पञ्चक – १९:४२ से २१:२८
शुभ मुहूर्त – २१:२८ से २३:०१
मृत्यु पञ्चक – २३:०१ से २४:३२+
रोग पञ्चक – २४:३२+ से २४:३८+
शुभ मुहूर्त – २४:३८+ से २६:१२+
मृत्यु पञ्चक – २६:१२+ से २७:१५+
अग्नि पञ्चक – २७:१५+ से २८:१०+
शुभ मुहूर्त – २८:१०+ से २९:४८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
जीवन की यात्रा भी विचित्र है, बिना कुछ लिए आते हैं सब पाने के लिए झगड़ते हैं,अंत में सब छोड़ कर चले जाते हैं॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें, क्योंकि परिवार में संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। पिताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें। आप अपने कामों को तेजी से निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपका निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप अपने घर के कामों में भी कोई बदलाव कर सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी वाद-विवाद में ना पड़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको पूरी समझदारी दिखानी होगी। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, जो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा, लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से बाद में आपको पछतावा हो सकता है। आपकी बिजनेस में भी कोई अटकी हुई डील फाइनल होगी, जो आपको थोड़ी टेंशन दे सकती है और किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है॥

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको अपने कामों को लेकर पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा। वरिष्ठ सदस्यों से आप काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए कुछ धन का इंतजाम भी कर सकते हैं। भाई व बहनों से चल रही अनबन आपकी बातचीत के जरिए दूर करनी होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कारोबार को लेकर आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने परिजनों पर भरोसा थोड़ा सोच समझकर करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा और आप परिवार में किसी सदस्य पर कोई जिम्मेदारी ना डालें। आपको अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाने की आवश्यकता है। छोटों की गलतियों को आपको बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप अपने आवश्यक कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। करीबियों को आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपकी कला और कौशल में सुधार आएगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। धन को लेकर यदि आपका कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप छुटपुट लाभ के अवसरों को भी हाथ से जाने ना दें। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी वाणी के आकर्षण से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को इसका अच्छा फायदा मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और माताजी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों से आपकी खूब पटेगी। बिजनेस में आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा और आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आप किसी धार्मिक का आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
किं तद्ब्रह्म किमध्यात्मं किं कर्म पुरुषोत्तम।
अधिभूतं च किं प्रोक्तमधिदैवं किमुच्यते॥
वीर बजरंगबली जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka  Rashifal 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन कन्या राशि के लोगों को मिलेगा रुका हुआ पैसा और मानसिक शांति, जानिए आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, २२ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:३३सूर्यास्त: 🌅 ०६:३५चन्द्रोदय: 🌝 ०८:०२चन्द्रास्त: 🌜२२:१९अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३०सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *