Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 3 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 रविवार, ०३ अगस्त २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:५८
सूर्यास्त: 🌄 १९:०८
चन्द्रोदय: 🌝 १४:१७
चन्द्रास्त: 🌜 २५:०३+
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 नवमी (०९:४२ से दशमी)
नक्षत्र 👉 विशाखा (०६:३५ से अनुराधा)
योग 👉 शुक्ल (०६:२४ से ब्रह्मा)
प्रथम करण 👉 कौलव (०९:४२ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (२२:४४ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 वृश्चिक
मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०७ से १२:५९
अमृत काल 👉 २१:४० से २३:२७
रवि योग 👉 ०६:३५ से २९:५९+
विजय मुहूर्त 👉 १४:४५ से १५:३७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०८ से १९:२९
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०८ से २०:१३
निशिता मुहूर्त 👉 २४:११+ से २४:५५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:३२+ से २९:१५+
राहुकाल 👉 १७:२९ से १९:०८
गुलिक काल 👉 १५:५० से १७:२९
यमगण्ड 👉 १२:३३ से १४:१२
दुर्मुहूर्त 👉 १७:२२ से १८:१५
वर्ज्य 👉 ११:०१ से १२:४८
विंछुड़ो 👉 अहोरात्रि
आडल योग 👉 ०६:३५ से २९:५९+
होमाहुति 👉 शुक्र
दिशा शूल 👉 पश्चिम
राहुकाल वास 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 उत्तर
शिववास 👉 गौरी के साथ (०९:४२ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व) पान का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
श्रावण शुक्ल नवमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०६:३५ तक जन्मे शिशुओं के नाम विशाखा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (“ति”, “ती”, “तु”, “ते”) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
कर्क – ०४:४५ से ०७:०१
सिंह – ०७:०१ से ०९:१३
कन्या – ०९:१३ से ११:२४
तुला – ११:२४ से १३:३८
वृश्चिक – १३:३८ से १५:५४
धनु – १५:५४ से १८:००
मकर – १८:०० से १९:४६
कुम्भ – १९:४६ से २१:१९
मीन – २१:१९ से २२:४९
मेष – २२:४९ से २४:२९+
वृषभ – २४:२९+ से २६:२८+
मिथुन – २६:२८+ से २८:४१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:५८ से ०६:३५
रज पञ्चक – ०६:३५ से ०७:०१
शुभ मुहूर्त – ०७:०१ से ०९:१३
चोर पञ्चक – ०९:१३ से ०९:४२
शुभ मुहूर्त – ०९:४२ से ११:२४
रोग पञ्चक – ११:२४ से १३:३८
शुभ मुहूर्त – १३:३८ से १५:५४
मृत्यु पञ्चक – १५:५४ से १८:००
अग्नि पञ्चक – १८:०० से १९:४६
शुभ मुहूर्त – १९:४६ से २१:१९
रज पञ्चक – २१:१९ से २२:४९
अग्नि पञ्चक – २२:४९ से २४:२९+
शुभ मुहूर्त – २४:२९+ से २६:२८+
रज पञ्चक – २६:२८+ से २८:४१+
शुभ मुहूर्त – २८:४१+ से २९:५९+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
आप जैसे हैं वैसे ही रहिये, क्योंकि मूल प्रति की कीमत छाया प्रति से अधिक होती है॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं और आप अपने संतान को किसी खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिता में भाग दिला सकते हैं। आपको किसी की बातों में आकर इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपका मन यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहा है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपको अपने कामों को धैर्य और साहस से निपटाने की आवश्यकता है। सेहत में चल रही समस्याएं भी दूर होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानना होगा। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी, क्योंकि उनके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है। आपको किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर सकता है। आप किसी की मदद के लिए आगे आ सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपके रिश्तों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है,जो आपके पारिवारिक रिश्तों को कमजोर बनाएगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपके मन में किसी काम को लेकर उथल-पुथल चल रही है, तो उसके लेकर आप अपने पार्टनर से बातचीत अवश्य करें। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपकी किसी बात को लेकर आज अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण लोगों को टेंशन देंगे। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको किसी काम में जोखिम लेने से बचना होगा, नहीं तो वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले और आप लोगों से काम से काम मतलब रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने घर के रेनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर करियर को लेकर कोई निर्णय लेना होगा। आप किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपने घर में सुख-सुविधाओं की चीजों की भी खरीदारी करेंगे। आपका कोई पुराना परिजन आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप बाहर के खाने-पीने से थोड़ा परहेज रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी कोई सफलता प्राप्त होगी। विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे विद्यार्थियों को कोई अच्छा मौका हाथ लगेगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको कोई चोट चपेट आदि लग सकती है, इसलिए आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी नए लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप दूसरों के मामले में ज्यादा ना पड़ें। आप अपने किसी परिजन के घर मेल-मिलाप करने जा सकते हैं। माता-पिता से आप काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं। आपको बिजनेस में कुछ समस्याएं महसूस होगी। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आज आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें, नहीं तो बेवजह की समस्याएं खड़ी होंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। धार्मिक कामों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी के कहने में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। रोजगार के नए-नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी आय भी बढ़ने की संभावना है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी सामाजिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और पारिवारिक समस्याएं भी यदि लंबे समय से चली आ रही थी, तो उन्हें भी आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने भाई और बहनों का पूरा साथ मिलेगा। संतान की कोई समस्या रहेगी, तो आप उसे अपने परिजनों की बातचीत से दूर करने के पूरी कोशिश करेंगे। आपकी कोई नई गाड़ी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। आप जल्दबाजी में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपकी कोई प्रॉपर्टी की डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना बहुत कम है। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आप अपने खर्चों को लेकर तालमेल बनाकर चले, क्योंकि आपके ऊपर कोई बेवजह का बोझ बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
ओमित्येकाक्षरं ब्रह्म व्याहरन्मामनुस्मरन्‌ ।
यः प्रयाति त्यजन्देहं स याति परमां गतिम्‌ ॥
सूर्यदेव भगवान जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka  Rashifal 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन कन्या राशि के लोगों को मिलेगा रुका हुआ पैसा और मानसिक शांति, जानिए आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, २२ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:३३सूर्यास्त: 🌅 ०६:३५चन्द्रोदय: 🌝 ०८:०२चन्द्रास्त: 🌜२२:१९अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३०सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *