तुला से धनु Aaj Ka Rashifal 7 August 2025: इस राशि को फैमिली से जुड़ने का मिलेगा मौका, पढ़ें राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 गुरूवार, ०७ अगस्त २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:००
सूर्यास्त: 🌄 १९:०५
चन्द्रोदय: 🌝 १७:५२
चन्द्रास्त: 🌜 २८:४३+
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 त्रयोदशी (१४:२७ से चतुर्दशी)
नक्षत्र 👉 पूर्वाषाढ़ा (१४:०१ से उत्तराषाढ़ा)
योग 👉 विष्कम्भ(०६:४३ से प्रीति, २९:३९+ से आयुष्मान)
प्रथम करण 👉 तैतिल (१४:२७ तक)
द्वितीय करण 👉 गर (२६:२४+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 मकर
मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०६ से १२:५९
अमृत काल 👉 ०९:०१ से १०:४१
रवि योग 👉 १४:०१ से ३०:००+
विजय मुहूर्त 👉 १४:४३ से १५:३६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०५ से १९:२७
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०५ से २०:११
निशिता मुहूर्त 👉 २४:११+ से २४:५५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:३३+ से २९:१६+
राहुकाल 👉 १४:११ से १५:४९
गुलिक काल 👉 ०९:१६ से १०:५४
यमगण्ड 👉 ०६:०० से ०७:३८
दुर्मुहूर्त 👉 १०:२२ से ११:१४
वर्ज्य 👉 २२:१० से २३:४८
विडाल योग 👉 १४:०१ से ३०:००+
होमाहुति 👉 शनि (१४:०१ से चन्द्र)
दिशा शूल 👉 दक्षिण
राहुकाल वास 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 पूर्व (२०:११ से दक्षिण)
शिववास 👉 नन्दी पर (१४:२७ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ -शुभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण दिशा को छोड़कर) दही का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
श्रावण शुक्ल त्रयोदशी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १४:०१ तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (भू, ध, फ)नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
कर्क – ०४:२९ से ०६:४५
सिंह – ०६:४५ से ०८:५७
कन्या – ०८:५७ से ११:०८
तुला – ११:०८ से १३:२३
वृश्चिक – १३:२३ से १५:३९
धनु – १५:३९ से १७:४४
मकर – १७:४४ से १९:३०
कुम्भ – १९:३० से २१:०३
मीन – २१:०३ से २२:३४
मेष – २२:३४ से २४:१४+
वृषभ – २४:१४+ से २६:१२+
मिथुन – २६:१२+ से २८:२५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०६:०० से ०६:४५
शुभ मुहूर्त – ०६:४५ से ०८:५७
रोग पञ्चक – ०८:५७ से ११:०८
शुभ मुहूर्त – ११:०८ से १३:२३
मृत्यु पञ्चक – १३:२३ से १४:०१
अग्नि पञ्चक – १४:०१ से १४:२७
शुभ मुहूर्त – १४:२७ से १५:३९
रज पञ्चक – १५:३९ से १७:४४
शुभ मुहूर्त – १७:४४ से १९:३०
चोर पञ्चक – १९:३० से २१:०३
शुभ मुहूर्त – २१:०३ से २२:३४
शुभ मुहूर्त – २२:३४ से २४:१४+
चोर पञ्चक – २४:१४+ से २६:१२+
शुभ मुहूर्त – २६:१२+ से २८:२५+
रोग पञ्चक – २८:२५+ से ३०:००+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
आत्मा की हत्या करके यदि स्वर्ग भी मिले,तो वह नरक है॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। कारोबार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कार्यो पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा और आप संतान के करियर को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद से काफी कुछ मिलेगा। कोई शारीरिक समस्या होने से मन परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपके मन में टेंशन भी बनी रहेगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपको भावनाओं में बहकर किसी काम के लिए हामी नहीं भरनी है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई फैसला समस्या देगा। आपको किसी परिजन की याद सता सकती है। अध्यात्म के कार्यों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपनी पद पर प्रतिष्ठा बढ़ने से काफी खुशी होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से परेशान रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको जल्दबाजी में कोई काम करना नुकसान देगा। आप किसी के बहकावे में आकर इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो उसमें आपका धन फंस सकता है। यदि आपने कोई लोन लिया था, तो आप उसे करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में कुछ समस्याओं को दूर करने में आप सफल होंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि उलझन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपने विरोधियों से सतर्क रहे, नहीं तो वह उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप कार्यक्षेत्र में किसी तकनीकी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। माता-पिता का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी अपने सहयोगी से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। पुराने किए गए कामों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी पैसा जातकों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको टीम वर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपने यदि किसी को भी धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए आनंद में रहने वाला है। आप अपने निर्णय से लोगों को हैरान करेगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप किसी लेनदेन से संबंधित मामले को समय रहते निपटाने की कोशिश करें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आप काम में कोई जोखिम भरे फैसले ना ले और उसमे आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरा होने की संभावना है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और आप अपने मनचाहे खर्चों को भी आसानी से कर सकेंगे, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। किसी दूसरे नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है, जिसे आप तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं। आपको एक बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा, जिससे आपके खर्चे कंट्रोल में रहेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। यदि आपकी कोई परेशानी थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी से कोई बात बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी बात गलत लग सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके छुपे हुए राज बाहर निकलेंगे। पारिवारिक समस्याओं को आप मिलकर दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामो पूरा ध्यान देंगे। आपका मन यदि किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगें। संतान को लेकर यदि आप किसी बात को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको एक बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
सहस्रयुगपर्यन्तमहर्यद्ब्रह्मणो विदुः ।
रात्रिं युगसहस्रान्तां तेऽहोरात्रविदो जनाः ॥
गुरु बृहस्पतिदेव जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka  Rashifal 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन कन्या राशि के लोगों को मिलेगा रुका हुआ पैसा और मानसिक शांति, जानिए आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, २२ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:३३सूर्यास्त: 🌅 ०६:३५चन्द्रोदय: 🌝 ०८:०२चन्द्रास्त: 🌜२२:१९अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३०सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *