धनु से मीन Aaj Ka Rashifal 15 सितंबर 2025: इस जातक का किसी खास के साथ बीतेगा दिन, पढ़ें अपनी राशि का हाल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 सोमवार, १५ सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:१३
सूर्यास्त: 🌄 १८:३०
चन्द्रोदय: 🌝 २४:४३+
चन्द्रास्त: 🌜 १४:०३
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 आश्विन (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार भाद्रपद)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 नवमी (२५:३१+ से दशमी)
नक्षत्र 👉 मृगशिरा (०७:३१ से आर्द्रा)
योग 👉 व्यतीपात (२६:३४+ से वरीयान)
प्रथम करण 👉 तैतिल (१४:१५ तक)
द्वितीय करण 👉 गर (२५:३१+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 मिथुन
मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५७ से १२:४६
अमृत काल 👉 २१:०५ से २२:३८
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०६:१३ से ०७:३१
अमृत सिद्धि योग 👉 ०६:१३ से ०७:३१
विजय मुहूर्त 👉 १४:२५ से १५:१४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३० से १८:५४
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३० से १९:४१
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५९ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:४०+ से २९:२७+
राहुकाल 👉 ०७:४५ से ०९:१८
गुलिक काल 👉 १३:५४ से १५:२६
यमगण्ड 👉 १०:५० से १२:२२
दुर्मुहूर्त 👉 १२:४६ से १३:३६
वर्ज्य 👉 १५:३९ से १७:१२
आडल योग 👉 ०७:३१ से ३०:१४+
होमाहुति 👉 गुरू (०७:३१ से राहु)
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 उत्तर-पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्र वास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 सभा में (२५:३१+ से क्रीड़ा में )
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) दर्पण देखकर यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
नवमी श्राद्ध, आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०७:३१ तक जन्मे शिशुओं के नाम मृगशिरा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (वे, वो, का,की)नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
सिंह – ०४:१२से ०६:२४
कन्या – ०६:२४ से ०८:३५
तुला – ०८:३५ से १०:४९
वृश्चिक – १०:४९ से १३:०५
धनु – १३:०५ से १५:१०
मकर – १५:१० से १६:५७
कुम्भ – १६:५७ से १८:३०
मीन – १८:३० से २०:००
मेष – २०:०० से २१:४०
वृषभ – २१:४० से २३:३९
मिथुन – २३:३९ से २५:५२+
कर्क – २५:५२+ से २८:०८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:१३ से ०६:२४
मृत्यु पञ्चक – ०६:२४ से ०७:३१
अग्नि पञ्चक – ०७:३१ से ०८:३५
शुभ मुहूर्त – ०८:३५ से १०:४९
रज पञ्चक – १०:४९ से १३:०५
शुभ मुहूर्त – १३:०५ से १५:१०
चोर पञ्चक – १५:१० से १६:५७
शुभ मुहूर्त – १६:५७ से १८:३०
रोग पञ्चक – १८:३० से २०:००
चोर पञ्चक – २०:०० से २१:४०
शुभ मुहूर्त – २१:४० से २३:३९
रोग पञ्चक – २३:३९ से २५:३१+
शुभ मुहूर्त – २५:३१+ से २५:५२+
मृत्यु पञ्चक – २५:५२+ से २८:०८+
अग्नि पञ्चक – २८:०८+ से ३०:१४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
जीवन में यदि शांति चाहते हैं तो अन्य की शिकायतें करने से अच्छा है स्वयं में परिवर्तन लायें। क्योंकि पुरी दुनिया में कारपेट बिछाने से खुद के पैरों में चप्पल पहन लेना अधिक सरल है।✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है और आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपके बॉस आपसे काफी खुश रहेंगे, लेकिन वाहनों का प्रयोग आप जल्दबाजी में ना करें। परोपकार के कार्य से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको झूठा साबित करने की कोशिश करेगा। आप किसी अजनबी से लेन-देन ना करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने रूपए पैसे से संबंधित कोई जरूरी जानकारी किसी को नहीं देनी है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को थोड़ा समझदारी दिखानी होगी। आपका कोई परिजन आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आप आज संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान ही रहेंगे, लेकिन आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप आज कोई फैसला बहुत ही समझदारी से ले। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाएं। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की यदि आप योजना बना रहे थे, तो उसके लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। किसी सरकारी मामले में फैसला आने में कुछ समय और लगेगा। आपका मन में थोड़ी निराशा हो सकती है और अधिकारियों की कृपा पर बनी रहेगी। आप अपने कर्जो को भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कामों में अच्छे सफलता हासिल होगी। आप किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहेंगे और कोई रुका हुआ काम पूरा करने के पूरे कोशिश करेंगे। बिजनेस में आप योजनाओं को लेकर अपने पार्टनर से बातचीत कर सकते हैं। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और आपको इन्वेस्टमेंट संबंधित कोई प्लान मिले, तो उसमें इनवेस्टमेंट सोच समझकर करें। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें और वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, इसलिए किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थापित कर दें। माता-पिता आपको काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप अपनी संतान को किसी नौकरी से संबंधित कोर्स के लिए तैयारी करा सकते हैं। आज आपकी अच्छी सोच का आपको लाभ मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए सावधान रहकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपके विरोधी सतर्क रहेंगे, जो आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है और आप अपनी इन्कम को बढ़ाने के कोई किसी मौके भी हाथ से जाने नहीं देंगे, लेकिन आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको सामाजिक कामों के लिए कोई पुरस्कार आदि मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। सेहत आपकी नरम गरम रहेगी, जिसको लेकर एहतियात बरतनी होगी। आपकी जीवनसाथी से खटखटा हो सकती है। आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें और आप अपने बिजनेस को और बेहतर करेंगे, जिससे आपकी काम की क्वालिटी बेहतर होगी और आपको कुछ बड़े-बड़े ऑर्डर भी मिल सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। सरकारी कामों को करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा सा ध्यान रखना होगा। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने आसपास में हो रहे वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखनी होगी। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं, अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपके सगे-संबंधी आपके कामो में पूरा साथ देंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। विद्यार्थीयो को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा। आपके रिश्तेदारों से आपका किसी बात को लेकर वाद-विवाद छिड़ सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको महिला मित्रों से व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपनी किसी पुराने गलती से सबक ले और उसे दोबारा ना दोहराएं, तभी आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपको घूमने सुनने के दौरान कोई जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके मन में कुछ संशय रहने के कारण उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई डील भी फाइनल होते-होते लटक सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके साथी आपको तनाव दे सकते हैं। आप किसी दूसरे नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने पेट का खास ख्याल रखें, इसलिए अत्यधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज रखें और बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगाएं।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
न कश्चित कस्यचित मित्रं न कश्चित कस्यचित रिपु:।
व्यवहारेण जायन्ते, मित्राणि रिप्वस्तथा ॥
भगवान महाकाल जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 6 मई 2026 : मेष, सिंह और धनु पर मेहरबान रहेगी किस्मत, इनको रहना होगा सतर्क, जानें अपना आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻बुधवार, ०६ मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०५:४८सूर्यास्त: 🌅 ०६:५८चन्द्रोदय: 🌝 २३:१८चन्द्रास्त: 🌜०८:२७अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌞 ग्रीष्मशक सम्वत: 👉…

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 4 मई 2026 : मेष राशि में सूर्य-बुध की युति, मीन राशि में मंगल और शनि कराएंगे परिश्रम, जानें अपना आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 सोमवार, ०४ मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:५२सूर्यास्त: 🌄 १८:४६चन्द्रोदय: 🌝 २१:२८चन्द्रास्त: 🌜 ०७:१७अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *