आज का राशिफल 19 सितंबर 2025 : भद्र योग का शुभ संयोग, आज शुभ लाभ पाएंगे मेष, कन्या और तुला समेत कई राशियों के जातक

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻शुक्रवार, १९ सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१८
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२४
चन्द्रोदय: 🌝 २८:२७+
चन्द्रास्त: 🌜१७:०३
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)
ऋतु: 🏔️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 आश्विन (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार भाद्रपद)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 त्रयोदशी (२३:३६ से चतुर्दशी)
नक्षत्र 👉 आश्लेशा (०७:०५ से मघा)
योग 👉 सिद्ध (२०:४१ से साध्य)
प्रथम करण 👉 गर (११:२७ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (२३:३६ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कन्या
चंद्र 🌟 सिंह (०७:०५ से)
मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४६ से १२:३५
अमृत काल 👉 २९:३५+ से ३१:१५+
विजय मुहूर्त 👉 १४:१३ से १५:०२
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१७ से १८:४१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:१७ से १९:२८
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४७ से २४:३४+
राहुकाल 👉 १०:३९ से १२:१०
राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड 👉 १५:१४ से १६:४५
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:३० से ०९:१९
होमाहुति 👉 केतु
दिशा शूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रावास 👉 मृत्यु (२३:३६ से)
चन्द्र वास 👉 उत्तर (पूर्व ०७:०५ से)
शिववास 👉 भोजन में (२३:३६ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पूर्व (दही लस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
प्रदोष व्रत, त्रयोदशी-मघा श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०७:०५ तक जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (डो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीया एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मा, मी, मू, मे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २९:५७ से ०८:१५
तुला – ०८:१५ से १०:३६
वृश्चिक – १०:३६ से १२:५५
धनु – १२:५५ से १४:५८
मकर – १४:५८ से १६:४०
कुम्भ – १६:४० से १८:०५
मीन – १८:०५ से १९:२९
मेष – १९:२९ से २१:०३
वृषभ – २१:०३ से २२:५७
मिथुन – २२:५७ से २५:१२+
कर्क – २५:१२+ से २७:३४+
सिंह – २७:३४+ से २९:५३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०६:०३ से ०७:०५
शुभ मुहूर्त – ०७:०५ से ०८:१५
चोर पञ्चक – ०८:१५ से १०:३६
शुभ मुहूर्त – १०:३६ से १२:५५
रोग पञ्चक – १२:५५ से १४:५८
शुभ मुहूर्त – १४:५८ से १६:४०
मृत्यु पञ्चक – १६:४० से १८:०५
अग्नि पञ्चक – १८:०५ से १९:२९
शुभ मुहूर्त – १९:२९ से २१:०३
मृत्यु पञ्चक – २१:०३ से २२:५७
अग्नि पञ्चक – २२:५७ से २३:३६
शुभ मुहूर्त – २३:३६ से २५:१२+
रज पञ्चक – २५:१२+ से २७:३४+
शुभ मुहूर्त – २७:३४+ से २९:५३+
चोर पञ्चक – २९:५३+ से ३०:०४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
मनचाहा बोलने के लिए अनचाहा सुनने की ताकत अवश्य होनी चाहिए😊✅🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपकी बुद्धि विवेक जाग्रत होने से प्रत्येक कार्य सोच समझ कर ही करेंगे। लेकिन आज आपके कार्यो में बेवजह दखल देने वालो के कारण सही दिशा में जा रहे कार्य गलत होने की संभावना है। धन को लेकर आज आपका व्यवहार लापरवाही वाला रहेगा। किसी से किये वादे समय पर पूर्ण ना होने से बहस हो सकती है। महिलाये सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यो में विशेष रूचि लेंगी इनमे आगे भी रहेंगी। नौकरी पेशा महिलाओं को घर एवं कार्य क्षेत्र पर तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी रहेगी फिर भी संध्या के आस-पास शुभ समाचार मिलने से मानसिक राहत मिलेगी। संध्या के समय आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो जाएगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आस-पास का वातावरण आपकी सोच के विरुद्ध रहने से आप क्रोध आवेश से भरे रहेंगे। हास्य भरी बातो को भी प्रतिष्ठा से जोड़ने पर टकराव की स्थिति बनेगी। व्यवसाय में स्वयं के निर्णय गलत साबित होंगे अभिमान त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें शीघ्र ही कोई रास्ता मिलेगा। आस-पड़ोसियों की मामूली बातों को अनदेखा करें अन्यथा अकारण ही विवाद गहरा सकता है।
शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। विद्यार्थी वर्ग को भी परिश्रम का उचित परिणाम नहीं मिलने से दुःख होगा

मिथुन👬 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको कही ना कही से अचानक धन की प्राप्ति होगी। नियमित होने वाली आय के साथ ही अतिरिक्त आय भी बना लेंगे। कारोबारी लोग पूर्व में लिए निर्णय से आज अच्छा लाभ उठा सकते है। कार्य क्षेत्र पर सभी लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। परिवार की महिलाएं एवं बुजुर्ग आपको अधिक स्नेह देंगे। कार्य व्यवसाय से आज भविष्य के लिए भी धन का संकलन कर लेंगे। आवश्यक कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। उधारी का धन फंसने से नई परेशानी बढ़ेगी परन्तु धन को लेकर आज किसी से बहस ना करें डूबने की भी सम्भावना है। घर में भी उत्तम भोजन का सुख मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। दिखावे पर खर्च भी अधिक रहेंगे। स्त्री सुख मिलेगा

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में आप प्रत्येक कार्यो से मन चुरायेंगे आलस्य अधिक रहने से दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। धार्मिक कार्यो में रुचि रहने से मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। सामाजिक व्यवहारिकता आज कई क्षेत्रों पर काम आएगी इसलिए जिद्दी व्यवहार को बीच में ना आने दें। व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होगी परन्तु धन की प्राप्ति के लिए इन्तजार करना पड़ सकता है। नए कार्यो की रूपरेखा अवश्य बना सकते है पर आज आरम्भ नाही करें तो बेहतर रहेगा। परिजनों की आवश्यकता की अनदेखी अशांति खड़ी करेगी विशेष कर महिलाये आपसे ज्यादा असंतुष्ट रहेगी। सन्तानो के कारण खर्च करना पड़ेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके अंदर चंचलता एवं भावुकता अधिक रहेगी। आपसे कोई भी व्यक्ति अपना स्वार्थ आसानी से सिद्ध कर लेगा चाहकर भी किसी को ना नही कर सकेंगे इस वजह से बाद में परेशान ही रहेंगे। परन्तु फिर भी आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक ही रहेगा। प्रतिस्पर्धी अतिरिक्त प्रलोभन देकर आपके बनते कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे फिर धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो ही जाएगा। आज आपकी महात्त्वकांक्षाएँ भी अधिक रहेगी पूरी ना होने पर बेवजह दुःख रहेगा। परिजन का व्यवहार अनुकूल रहेगा महत्त्वपूर्ण कार्यो में मार्गदर्शन भी मिलेगा परन्तु आप इसकी अनदेखी करेंगे। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी आज अधिक ही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको प्रत्येक कार्य मे अधिक सतर्कता बरतने की सलाह है। आपसी संबंधों को लेकर भी गंभीर रहे आज किस की अनदेखी करने से बने बनाये लाभ से हाथ धो बैठेंगे। आज आपका मन कार्य करते हुए भी कही और रहेगा जिससे कार्य बिगड़ सकते है। आज अधिक धैर्य का परिचय दें। क्रोध के भी कई प्रसंग बनेंगे जो सम्बन्धो के कटुता लायेगी। घर की शांति अचानक भंग हो सकती है। भाई बंधू अपनी बात मनवाने के लिए गलत व्यवहार कर सकते है। स्त्रीवर्ग अधिक भावुक रहेंगी जिससे आपसी सम्बन्ध बिखरने से बच भी सकते है। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य आँख बंद कर ना करें। सन्तानो के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं लंबी यात्रा ना करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर परिवार के सहयोग से नाम और काम दोनों मिलेगा। फिर भी आप अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे कम समय में ज्यादा कमाने की भावना मानसिक रूप से विचलित रखेंगी। आज आप धैर्य से कम ही काम लेंगे अनैतिक कार्यो में पड़ने की सम्भावना है। मन के विचार भी पल-पल में बदलने से सही निर्णय लेने में कठिनाई अनुभव करेंगे। आज केवल पैतृक सम्बन्धो द्वारा ही लाभ की संभावना बन रही है इसलिए परिजनों के साथ व्यर्थ की बहस ना ही करे तो बेहतर रहेगा। धन लाभ कम परन्तु समय से होगा। सन्तानो के व्यवहार में उदंडता आएगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। दिन के आरंभिक भाग में पुरानी योजना पूर्ण होने से अथवा अन्य कार्यो से धन की आमद होगी मध्यान तक आशा से अधिक लाभ कमा लेंगे। इसके बाद का समय भी लाभ वाला रहेगा लेकिन प्राप्ति के लिए इन्तजार करना पड़ेगा। धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी घर एवं धार्मिक क्षेत्रो पर पूजा पाठ में भाग लेंगे। विरोधियो के प्रति उदासीन व्यवहार भविष्य के लिये हानिकारक रह सकता है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था ना पनपने दें आगे परेशानी बन सकती है। महिलाये आज दैनिक कार्यो के अतिरिक्त कार्य रहने से अधिक व्यस्त रहेंगी। रिश्तेदारी में खर्च करना पड़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आप भागदौड़ से दूर रहकर शांति से बिताना पसंद करेंगे। घर के सदस्य खास कर महिलाये आपकी पसंद का विशेष ध्यान रखेंगे। प्रातः काल से जिस भी कार्य में जुटेंगे उसमे संध्या तक ही सफलता मिलेगी अथवा धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र पर आज कार्य व्यवसाय मंदा रहेगा फिर भी सहकर्मियों से व्यवहारिकता में कमी नही आने देंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसका निर्णय भी अचानक ही लेंगे जिससे आस पास के लोग आश्चर्य में रहने के साथ-साथ थोड़ी परेशानी भी अनुभव करेंगे। लोगो की आपसे अधिक अपेक्षाएं रहेंगी। जल्दबाजी में कार्य करने पर भी विलम्ब से पूर्ण होगा। घर के बुजुर्ग अथवा बच्चों की सेहत ख़राब होने के कारण अतिरिक्त कार्य बढेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए हानिकर है दिन के आरम्भ में शरीर मे दर्द, अकड़न की शिकायत रहेगी। लापरवाही ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। कार्य क्षेत्र पर कुछ ना कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे परन्तु इससे आपकी पुरानी पहचान खराब हो सकती है जो की निकट भविष्य में आर्थिक मंदी का कारण बनेगी। अकारण क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए मौन रहें। आध्यत्म के प्रति आज एकमत नहीं रहेंगे मन भटकने के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। दिन का कुछ समय कागजो की देखभाल में व्यतीत होगा किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण उदासीन रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में आकस्मिक धन लाभ होने से उत्साह बढेगा कार्यो को अधिक समर्पण के साथ करेंगे। आपके अंदर नई चेतना एवं स्फूर्ति बनेगी परोपकार की भावना अधिक रहने से विरोधियो के उटपटांग कुतर्कों का भी बुरा नहीं मानेंगे। आर्थिक आयोजन आज निर्विघ्न संपन्न होंगे भविष्य की योजनाओं पर भीं खर्च कर सकते है। आज आपको जितना भी लाभ मिलेगा उसी में संतोष कर लेंगे। मित्र परिचितों से शुभ समाचार की प्राप्ति आनंद को दुगुना करेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण शारीरिक थकान रहेगी दोपहर के बाद पेट अथवा पीठ सम्बंधित समस्या हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप अपनी एवं परिवार की महात्त्वकांक्षाओ को पूर्ण करने का पूरा प्रयास करेंगे। धन प्राप्ति की कामना दिन की शुरुआत से ही मन मे बनी रहेगी। मध्यान तक इसमे काफी हद तक सफल भी हों जाएँगे। हिम्मत बनाये रखे आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजक रहने वाला है। महिलाये कार्य क्षेत्र पर पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन करेंगी बीच-बीच में मन मुटाव के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु कार्य में बाधक नही होंगे। परिवार के बुजुर्ग आज आपसे किसी कारण से नाराज रह सकते है। घर के अन्य सदस्य भी बुजुर्गो का ही पक्ष लेंगे जिससे स्वयं को अकेला अनुभव करेंगे स्थिति स्वतः ही सामान्य हो जायेगी धैर्य के साथ मौन बनाये रखें।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
मा भ्राता भ्रातरं द्विक्षन्, मा स्वसारमुत स्वसा।
सम्यञ्च: सव्रता भूत्वा वाचं वदत भद्रया ॥
माता लक्ष्मी जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 07 May 2026: आज बन रहे रवि और साध्य योग, करियर, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा दिन, जानिए राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 गुरूवार, ०७ मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:५०सूर्यास्त: 🌄 १८:५७चन्द्रोदय: 🌝 २३:५४चन्द्रास्त: 🌜 ०९:५२अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 6 मई 2026 : मेष, सिंह और धनु पर मेहरबान रहेगी किस्मत, इनको रहना होगा सतर्क, जानें अपना आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻बुधवार, ०६ मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०५:४८सूर्यास्त: 🌅 ०६:५८चन्द्रोदय: 🌝 २३:१८चन्द्रास्त: 🌜०८:२७अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌞 ग्रीष्मशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *