मेष से कर्क Aaj Ka Rashifal 21 सितंबर 2025: इस राशि का फैमिली के संग बीतेगा दिन, पढ़ें आज की सलाह

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 रविवार, २१ सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:१५
सूर्यास्त: 🌄 १८:२४
चन्द्रोदय: 🌝 ❌❌❌
चन्द्रास्त: 🌜 १८:०८
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 आश्विन (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार भाद्रपद)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 अमावस्या (२५:२३+ से प्रतिपदा)
नक्षत्र 👉 पूर्वा फाल्गुनी (०९:३२ से उत्तरा फाल्गुनी)
योग 👉 शुभ (१९:५३ से शुक्ल)
प्रथम करण 👉 चतुष्पाद (१२:४६ तक)
द्वितीय करण 👉 नाग (२५:२३+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कन्या
चंद्र 🌟 कन्या
मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५५ से १२:४४
अमृत काल 👉 २७:३८+ से २९:२२+
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०९:३२ से ३०:१६+
विजय मुहूर्त 👉 १४:२१ से १५:१०
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२४ से १८:४८
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२४ से १९:३५
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५६ से २४:४४+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:४१+ से २९:२८+
राहुकाल 👉 १६:५३ से १८:२४
गुलिक काल 👉 १५:२२ से १६:५३
यमगण्ड 👉 १२:२० से १३:५१
दुर्मुहूर्त 👉 १६:४७ से १७:३६
वर्ज्य 👉 १७:१७ से १९:०१
आडल योग 👉 ०८:०५ से ३०:१५+
विडाल योग 👉 ०६:१५ से ०९:३२
होमाहुति 👉 केतु (०९:३२ से सूर्य)
दिशा शूल 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (०९:३२ से पूर्ण रात्रि)
राहुकाल वास 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्र वास 👉 पूर्व (१५:५७ से दक्षिण)
शिववास 👉 गौरी के साथ (२५:२३+ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(उत्तर) घी या दलिया का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पितृमोक्ष अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या, दर्श अमावस्या, आश्विन अमावस्या आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०९:३२ तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्वा फाल्गुनी के अनुसार क्रमशः (मो, ता, ती, तू)नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
कन्या – ०६:०० से ०८:११
तुला – ०८:११ से १०:२६
वृश्चिक – १०:२६ से १२:४२
धनु – १२:४२ से १४:४७
मकर – १४:४७ से १६:३३
कुम्भ – १६:३३ से १८:०६
मीन – १८:०६ से १९:३७
मेष – १९:३७ से २१:१७
वृषभ – २१:१७ से २३:१५
मिथुन – २३:१५ से २५:२८+
कर्क – २५:२८+ से २७:४५+
सिंह – २७:४५+ से २९:५६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:१५ से ०८:११
रज पञ्चक – ०८:११ से ०९:३२
शुभ मुहूर्त – ०९:३२ से १०:२६
चोर पञ्चक – १०:२६ से १२:४२
शुभ मुहूर्त – १२:४२ से १४:४७
रोग पञ्चक – १४:४७ से १६:३३
शुभ मुहूर्त – १६:३३ से १८:०६
मृत्यु पञ्चक – १८:०६ से १९:३७
रोग पञ्चक – १९:३७ से २१:१७
शुभ मुहूर्त – २१:१७ से २३:१५
मृत्यु पञ्चक – २३:१५ से २५:२३+
रोग पञ्चक – २५:२३+ से २५:२८+
शुभ मुहूर्त – २५:२८+ से २७:४५+
मृत्यु पञ्चक – २७:४५+ से २९:५६+
अग्नि पञ्चक – २९:५६+ से ३०:१६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
बूंदी का लड्डू इंसान उसे देता है जो उसको प्रणाम करता है, और काजू बर्फी उसे देता है जिसे वो स्वयं जिसे प्रणाम करता है॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपकी लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी, वहीं आपकी किसी मित्र से कहासुनी भी होने की संभावना है। आपके अंदर अहम आने से आपके लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से पछतावा होगा। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके कामों में भी गिरावट लेकर आएगा। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते लटक सकती है। पार्टनरशिप में आपको पार्टनर पर निगरानी बनाकर रखनी होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति पर पूरा ध्यान देंगे। कोई बड़ा लक्ष्य बनाकर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालें। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहेगा, उन्हें किसी मनचाहे फल की प्राप्ति होगी और उनकी पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन आदि मिलने की संभावना है, लेकिन आप अपने बॉस के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों में लापरवाही बिल्कुल ना करें, क्योंकि आपको कुछ विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश अवश्य करेंगे। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और आप किसी समस्या को लेकर अपने अध्यापकों से भी बातचीत कर सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए इनकम के पूर्ति के लिए रहेगा। धार्मिक कामों में आप आगे बढे़ंगे और आप अपने शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान देंगे। काम को लेकर यदि कुछ दिक्कत थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आप अपने आलस को त्यागकर आगे बढ़ें। किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। आप किसी काम के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना रखें। आपको सोच समझकर किसी काम को करना होगा। कारोबार में कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाही ना करें। यदि आपने किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपने बिजनेस में भी कुछ धन लगाने की सोचेंगे। कोई बड़ा जोखिम लेना आपकी परेशानियों को बढ़ाएगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको अपने किसी सहयोगी से कार्यक्षेत्र में खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें। आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नहीं योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपको खुशी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको जिम्मेदारी से काम करना होगा और आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपसे वापस ले सकते हैं। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी से कोई निर्णय सोच समझकर लेना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन किसी एक्सपर्ट की राय लेकर आगे बढ़ें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको किसी बात को लेकर तर्क-वितर्क में पड़ने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में चली आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों का काम प्रगति पर रहेगा। आप अपनी संतान को पढ़ाई-लिखाई के लिए कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपका कोई लेनदेन आपको टेंशन दे सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। यदि आपको कोई काम को लेकर समस्या है, तो आप उसे थोड़ा शांत रहकर मिटाने की कोशिश करें। आपके जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आपकी सामाजिक कामों के प्रति काफी रुचि रहेगी, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी में लोगों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ नये लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। परिवार में एकजुटता रहने से सभी सदस्य एक दूसरे के काम आएंगे। आप अपने घर और बाहर लोगों से तालमेल बनाकर रखें। आपके काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा॥

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। नौकरी में भी यदि आपको कोई समस्या है, तो आप अपनी बात अपने बॉस के सामने अवश्य रखें। आपको किसी दूसरे के मामले में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि आप क्रिएटिविटी से काम करके लोगों को हैरान करेंगे और आपको अपने किसी शत्रु की बातों में आने से बचना होगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप अपने मन में किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, तो यह बात आपके परिवार के सदस्यों को बुरी लग सकती है। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
माता शत्रुः पिता वैरी येन बालो न पाठितः।
न शोभते सभामध्ये हंसमध्ये बको यथा ॥
सूर्यदेव भगवान जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka  Rashifal 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन कन्या राशि के लोगों को मिलेगा रुका हुआ पैसा और मानसिक शांति, जानिए आज का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, २२ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:३३सूर्यास्त: 🌅 ०६:३५चन्द्रोदय: 🌝 ०८:०२चन्द्रास्त: 🌜२२:१९अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Tula Rashifal 21 March 2026: आज मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से तुला राशि के रिश्तों में आएगी मधुरता, जानिए सभी राशि का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शनिवार, २१ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०६:३०सूर्यास्त: 🌄 १८:३८चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४३चन्द्रास्त: 🌜 २१:०८अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ वसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *