हमारा राज्य इस ‘पूर्वोदय’ का असली चालक बनेगा : विजय कुमार सिन्हा

संतोष राज पांडेय

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी हमेशा पूर्वोदय से भारत उदय की बात करते हैं। हमारा राज्य इस ‘पूर्वोदय’ का असली चालक बनेगा। इसलिए केंद्र सरकार ने ‘मखाना बोर्ड’ बनाने का निर्णय लिया है। इससे मखाना किसानों सहित पूरे मखाना उद्यम को नई दिशा मिलेगी। राज्य में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे किसानों और युवाओं के राजस्व और रोजगार पर गुणात्मक प्रभाव होगा। मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना को वित्तीय सहायता मिलना एक बहुप्रतीक्षित और प्रशंसनीय कदम है। राज्य में बिहटा ब्राउन फील्ड एयरपोर्ट के अलावा तीन नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के विकास से संपर्कता से समृद्धि की नई कहानी लिखी जा सकेगी। निश्चित रूप से ये सुधारात्मक पहल बढ़ते और बदलते बिहार के लिए गेम चेंजर साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि 2025-26 के केंद्रीय बजट को विकसित भारत की दिशा में उठाया गया ‘उम्मीदों भरा कदम’ बताया है। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र की NDA सरकार ने एक बार फिर से सिद्ध किया है कि गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण से ही देश का समेकित और सतत विकास संभव है । साथ ही इस बजट ने फिर से यह दिखा दिया है कि हमारी NDA सरकार की ‘प्रगति के रोडमैप’ में बिहार की केंद्रीय भूमिका है।

‘केंद्र सरकार ने विकास की ‘उम्मीदों को उड़ान’ दिया’
विजय सिन्हा ने कहा कि किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक किया जाना, स्ट्रीट वेंडर्स को 30 हजार का क्रेडिट कार्ड दिया जाना, सक्षम आंगनवाड़ी पोषण योजना तथा गिग श्रमिकों के प्रोत्साहन से जुड़ी पहलों ने फिर से दिखाया है कि जिन्हें कोई पूछता नहीं था उन्हें मोदी जी की NDA सरकार पूजती है। हमारी अर्थव्यवस्था के असली चालक हमारे मध्यम वर्ग को आयकर में बड़ी राहत देकर केंद्र सरकार ने विकास की ‘उम्मीदों को उड़ान’ दिया है। सिन्हा ने कहा कि वास्तव में यह बजट ‘सर्वांगीण विकास’ की ओर उठाया गया मजबूत कदम है। जिसमें समाज कल्याण से लेकर मानव विकास तक, MSME से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे उभरते क्षेत्रों तक और ग्रामीण उद्यमिता से लेकर सतत शहरी विकास तक को देश के विकास विजन में भागीदार बनाने का सफल प्रयास किया गया है। कुल मिलाकर यह बजट देशवासियों में ‘ सबके उदय से भारत उदय’ का भाव जगाता है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *