आज का राशिफल 17 नवम्बर 2025: वृषभ और कन्या राशि वालों को रहना होगा सतर्क, जानिए बाकी राशि वालों का

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 सोमवार, १७ नबंवर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:४२
सूर्यास्त: 🌄 १७:४२
चन्द्रोदय: 🌝 २८:५४+
चन्द्रास्त: 🌜 १५:४४
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ हेमन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 मार्गशीर्ष (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार कार्तिक)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 त्रयोदशी (पूर्ण रात्रि तक)
नक्षत्र 👉 चित्रा (२९:०१+ से स्वाति)
योग 👉 प्रीति (०७:२३ से आयुष्मान)
प्रथम करण 👉 गर (१७:५८ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (पूर्ण रात्रि तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृश्चिक
चंद्र 🌟 तुला
मंगल 🌟 वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 वृश्चिक (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५० से १२:३४
अमृत काल 👉 २१:५२ से २३:३९
विजय मुहूर्त 👉 १४:०२ से १४:४६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४२ से १८:०८
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४२ से १९:००
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४६ से २४:३८+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:५८+ से २९:५०+
राहुकाल 👉 ०८:०४ से ०९:२७
गुलिक काल 👉 १३:३४ से १४:५७
यमगण्ड 👉 १०:४९ से १२:१२
दुर्मुहूर्त 👉 १२:३४ से १३:१८
वर्ज्य 👉 ११:०८ से १२:५५
आडल योग 👉 २९:०१+ से ३०:४३+
विडाल योग 👉 ०६:४२ से २९:०१+
होमाहुति 👉 केतु
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 उत्तर-पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 दक्षिण (१५:३५ से पश्चिम)
शिववास 👉 भोजन में
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) दर्पण देखकर या दुग्ध का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी, मण्डला पूजा प्रारंभ, सोम प्रदोष व्रत आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २९:०१+ तक जन्मे शिशुओं के नाम चित्रा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (पे, पो, रा, री) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ०६:४२ से ०८:५८
धनु – ०८:५८ से ११:०३
मकर – ११:०३ से १२:४९
कुम्भ – १२:४९ से १४:२२
मीन – १४:२२ से १५:५३
मेष – १५:५३ से १७:३३
वृषभ – १७:३३ से १९:३१
मिथुन – १९:३१ से २१:४४
कर्क – २१:४४ से २४:००+
सिंह – २४:००+ से २६:१२+
कन्या – २६:१२+ से २८:२३+
तुला – २८:२३+ से ३०:३८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:४२ से ०८:५८
रोग पञ्चक – ०८:५८ से ११:०३
शुभ मुहूर्त – ११:०३ से १२:४९
मृत्यु पञ्चक – १२:४९ से १४:२२
अग्नि पञ्चक – १४:२२ से १५:५३
शुभ मुहूर्त – १५:५३ से १७:३३
मृत्यु पञ्चक – १७:३३ से १९:३१
अग्नि पञ्चक – १९:३१ से २१:४४
शुभ मुहूर्त – २१:४४ से २४:००+
रज पञ्चक – २४:००+ से २६:१२+
शुभ मुहूर्त – २६:१२+ से २८:२३+
चोर पञ्चक – २८:२३+ से २९:०१+
शुभ मुहूर्त – २९:०१+ से ३०:३८+
रोग पञ्चक – ३०:३८+ से ३०:४३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
जहां से अहंकार नहीं जाता वहां से संबंध चले जाते हैं॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आज आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय हो, तो उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपको अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कोई टेंशन हो सकती है। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कोई काम करने से आपका मन थोड़ा भटक सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके घर-परिवार में चल रही समस्याएं भी काफी हद तक दूर होगी। आपकी अपने किसी साथी से कुछ नई योजनाओं को लेकर बातचीत होगी। पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि अक्समात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप अपनी शौक-मौज की चीजों की खरीदारी में इजाफा करेंगे, इसमें खर्च भी अधिक होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, क्योंकि वह बिजनेस को लेकर आपको कोई सलाह देंगे। आप अपने घर में नया काम शुरू कर सकते हैं। आप इसके लिए कोई लोन आदि भी अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को भी नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा, लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आप बिजनेस में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप किसी काम में बिना सोचे समझे आगे ना बढ़ें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी, लेकिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन खुश रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्हें किसी नई जगह काम करने का मौका मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। जीवनसाथी को करियर में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। आप कोई इन्वेस्टमेंट भी थोड़ा सोच समझकर करेंगे, जो आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा और भाई-बहनों से कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, आप कहीं बाहर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे थे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। यदि आपने किसी दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो वह लटक सकते हैं। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई शारीरिक समस्या आपको टेंशन देगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके कोई निर्णय लेना होगा। रचनात्मक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपको बेवजह की भागदौड़ बनी रहेगी, जिससे आपको थकान का अनुभव होगा। संतान आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई काम कर सकती हैं, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ते खराब होंगे। आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है। आप अपनी आंख व कान खोलकर काम करें, इसलिए अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा और घर में आप किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम से अपने बॉस को खुश रखेंगे, जिससे वह प्रमोशन की बात भी आगे कर सकते हैं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी सदस्य की सेहत में यदि कोई गिरावट चल रही है, तो उसके लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अपने बढ़ते खर्चों को लेकर कंट्रोल करना होगा, क्योंकि आपका हाथ खुला रहेगा, जिससे आप किसी भी काम में आगे बढ़ेंगे। जो लोग किसी नए घर आदि की योजना बना रहे थे, उन्हें अपनी इनकम को ध्यान में रखकर ही काम करना बेहतर रहेगा। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएं। आपको यदि कोई टेंशन थी, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर भी खरी उतरेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है। बॉस को आपकी कोई बात बुरी लगेगी, इसलिए बहुत ही तोल मोल कर बोले। परिवार के सदस्यों को आप कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
या कुन्देन्दु तुषार हार धवला,या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा,या श्वेतपद्मासना॥
भगवान महाकाल जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: आज सूर्य, शुक्र और बुध का बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, ०४ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०७:०६सूर्यास्त: 🌄 १८:१६चन्द्रोदय: 🌝 २०:४५चन्द्रास्त: 🌜 ०८:३९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal: 3 फरवरी राशिफल, आज दोपहर 3:18 के बाद शुरू होगा ‘अशुभ काल’, मेष और सिंह राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम वरना पछताएंगे!

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻मंगलवार, ०३ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०७:१५सूर्यास्त: 🌅 ०६:०६चन्द्रोदय: 🌝 १९:३१चन्द्रास्त: 🌜०८:०१अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)ऋतु: 🏔️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *