Aaj Ka Rashifal 19 November 2025: आज इन 5 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, बन रहा केंद्र त्रिकोण योग, जानें दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 बुधवार, १९ नबंवर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:४३
सूर्यास्त: 🌄 १७:४१
चन्द्रोदय: 🌝 ३०:४०+
चन्द्रास्त: 🌜 १६:५२
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ हेमन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 मार्गशीर्ष (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार कार्तिक)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 चतुर्दशी (०९:४३ से अमावस्या)
नक्षत्र 👉 स्वाती (०७:५९ से विशाखा)
योग 👉 सौभाग्य (०९:०१ से शोभन)
प्रथम करण 👉 शकुनि (०९:४३ तक)
द्वितीय करण 👉 चतुष्पाद (२३:०० तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृश्चिक
चंद्र 🌟 तुला
मंगल 🌟 वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 वृश्चिक (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 २५:०५+ से २६:५३+
विजय मुहूर्त 👉 १४:०२ से १४:४६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४१ से १८:०७
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४१ से १८:५९
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४६ से २४:३९+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:५९+ से २९:५१+
राहुकाल 👉 १२:१२ से १३:३४
गुलिक काल 👉 १०:५० से १२:१२
यमगण्ड 👉 ०८:०५ से ०९:२८
दुर्मुहूर्त 👉 ११:५० से १२:३४
वर्ज्य 👉 १४:१७ से १६:०५
विंछुड़ो 👉 २८:१४+ से ३०:४४+
आडल योग 👉 ०६:४३ से ०७:५९
होमाहुति 👉 केतु (०७:५९ से सूर्य, २१:०४ से केतु)
दिशा शूल 👉 उत्तर
राहुकाल वास 👉 दक्षिण-पश्चिम
अग्निवास 👉 पाताल (०९:४३ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 पाताल (०७:१२ से २०:२७)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (२८:१४+ से उत्तर)
शिववास 👉 श्मशान में (०९:४३ से गौरी के साथ )
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व और पश्चिम) धनिया या तिल का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी, बाला जयंती, दर्श अमावस्या आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०७:५९ तक जन्मे शिशुओं के नाम स्वाति नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (रू, रे, रो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ०६:३४ से ०८:५०
धनु – ०८:५० से १०:५५
मकर – १०:५५ से १२:४१
कुम्भ – १२:४१ से १४:१४
मीन – १४:१४ से १५:४५
मेष – १५:४५ से १७:२५
वृषभ – १७:२५ से १९:२३
मिथुन – १९:२३ से २१:३६
कर्क – २१:३६ से २३:५३
सिंह – २३:५३ से २६:०४+
कन्या – २६:०४+ से २८:१५+
तुला – २८:१५+ से ३०:३०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०६:४३ से ०७:५९
शुभ मुहूर्त – ०७:५९ से ०८:५०
रज पञ्चक – ०८:५० से ०९:४३
शुभ मुहूर्त – ०९:४३ से १०:५५
चोर पञ्चक – १०:५५ से १२:४१
शुभ मुहूर्त – १२:४१ से १४:१४
रोग पञ्चक – १४:१४ से १५:४५
चोर पञ्चक – १५:४५ से १७:२५
शुभ मुहूर्त – १७:२५ से १९:२३
रोग पञ्चक – १९:२३ से २१:३६
शुभ मुहूर्त – २१:३६ से २३:५३
मृत्यु पञ्चक – २३:५३ से २६:०४+
अग्नि पञ्चक – २६:०४+ से २८:१५+
शुभ मुहूर्त – २८:१५+ से ३०:३०+
रज पञ्चक – ३०:३०+ से ३०:४४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
आवश्यकता से अधिक वार्तालाप, आवश्यकता से अधिक आकर्षण, आवश्यकता से अधिक उम्मीद और आवश्यकता से अधिक विश्वास अंततः मनुष्य को आवश्यकता से अधिक कष्ट देता है॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आज आप अपने काम को दूसरों के भरोसे छोड़ सकते हैं, जो आपकी समस्या को बढ़ा सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर आप किसी पर डिपेंड ना रहें और किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो बाद में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप कुछ काम करने की सोचेंगे, लेकिन उसमें विघ्न आने से आपकी बेवजह की टेंशन बढ़ेगी। आपकी कोई शारीरिक समस्या भी बढ़ सकती है। आप परिवार में कोई सदस्य यदि कोई धन संबंधी मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसके लिए कोई लोन आदि भी लेना पड़ सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी काम की गति भी बेहतर रहेगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। आपको अपने बॉस से किसी बात को लेकर नहीं उलझना है, नहीं तो आपकी लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे। आपको अपने बिजनेस से धन संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो बेवजह का लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। यदि आपने अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आप माताजी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपके खिलाफ कोई विरोधी षड्यंत्र रच सकता है। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। आपको किसी तरह के सामाजिक सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं और आपके कामों के सराहना होगी, लेकिन परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर आदि की खरीदारी के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारी से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे और आप किसी नए काम में भी हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे। आपकी किसी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखना होगा। आप मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। परिवार के सदस्यों में यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा होगा, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी पुरानी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपने किसी वाद-विवाद को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से सता रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और माता-पिता से आप काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य का विवाह के बात पक्की हो सकती हैं और आपको नौकरी में भी प्रमोशन आदि जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आपको आय और व्यय में तालमेल बनकर चलना होगा। आप अपने परिवार में किसी सदस्य किए हुए वादे को पूरा करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन आप धैर्य और संयम से काम लेंगे, तो आप अपने सभी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपका कोई कानूनी मामला आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। आप अपने किसी विरोधी की बातों में ना आएं। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपके बॉस से भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से भी आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आप अपनी पर्सनालिटी में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
भगवान गणेश जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: आज सूर्य, शुक्र और बुध का बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, ०४ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०७:०६सूर्यास्त: 🌄 १८:१६चन्द्रोदय: 🌝 २०:४५चन्द्रास्त: 🌜 ०८:३९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: 🌨️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal: 3 फरवरी राशिफल, आज दोपहर 3:18 के बाद शुरू होगा ‘अशुभ काल’, मेष और सिंह राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम वरना पछताएंगे!

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻मंगलवार, ०३ फरवरी २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०७:१५सूर्यास्त: 🌅 ०६:०६चन्द्रोदय: 🌝 १९:३१चन्द्रास्त: 🌜०८:०१अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)ऋतु: 🏔️ शिशिरशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *